![]() |
| Source of image : Pixabay |
Shadi shuda zindagi jiye शादी एक ऐसा बेहतरीन बंधन और रिश्ता है जो ना सिर्फ दो अंजान मर्द और औरत को मिलाता है बल्कि दो परिवारों के साथ कई खानदानों को भी आपस में मिला देता है। दो अंजान मर्द और औरत जब शादी के बेहतरीन बंधन में बंध जाते है तो बहुत जल्द ही वो एक दुसरे को बहुत अच्छी तरह से समझने लगते है। एक दुसरे कि अच्छाइयों को अपनाते है और एक दुसरे कि कमी को छुपाते हैं। वे एक दुसरे कि जरुरत को समझ कर उस जरुरत को पूरा करने कि कोशिश करते रहते हैं और यही नहीं हर सुख और दुःख में पुरी जिंदगी एक दुसरे के साथ रहकर एक दुसरे का सहारा बनते है। लेकिन ये सारी बातें तो तब होती है जब शादी-शुदा जिंदगी अच्छी बनी रहे। इसलिए हम आपको 6 ऐसे उपाय बताने वाले है जिस को मर्द और औरत दोनों अपनाकर अपनी शादी-शुदा जिंदगी को बहुत अच्छा बना सकते हैं।
1. एक दुसरे को प्यार करना- Shadi shuda zindagi jiye
शादी-शुदा जिंदगी को अच्छा बनाने के लिए यह बहुत ही जरुरी है कि मर्द और औरत दोनों एक दुसरे को इतना प्यार करे कि उस प्यार के सामने दुनिया के सभी दुःख कम लगने लगे हमेशा एक दुसरे के लिए सबकुछ करने को तैयार रहे एक दुसरे कि तारीफ करे और हो सके तो एक दुसरे को कुछ ना कुछ तोहफा देने कि कोशिश करे।
इसे भी पढ़े : बेटी और बहु दोनो को बचाओ
2. एक दुसरे कि कमी को नजरअंदाज करे
दुनिया में मौजूद तमाम इंसानों में ऐसा कोई भी नहीं है जिसके अन्दर कुछ भी कमी ना हो और वह गलती ना करता हो हर किसी में कुछ ना कुछ कमी होती है और वह गलतियाँ भी करता है। इसलिए अगर शादी-शुदा जिंदगी को अच्छा बनाना है तो मर्द और औरत दोनों को इस बात कि कोशिश करनी होगी कि एक दुसरे कि कमी को नजरअंदाज करे। Shadi shuda zindagi jiye
3. एक दुसरे का ख्याल रखना
शादी-शुदा मर्द और औरत एक दुसरे को बहुत अच्छी तरह से समझने लगते है इसलिए दोनों को एक दुसरे कि पसंद नापसंद अच्छी और बुरी छोटी और बड़ी इन सभी बातों का ख्याल रखना चाहिए।
4. एक दुसरे के लिए अच्छा बनना
कभी-कभी शादी शुदा मर्द और औरत एक दुसरे के बारे में यह कहते है कि वह मेरे लिए अच्छा नहीं है। इसका एक कारण तो यह है कि शादी शुदा मर्द और औरत एक दुसरे को समझ नहीं पाते है और एक दुसरे कि जरुरत को पुरा नहीं कर पाते है। इसलिए दोनों को चाहिए कि एक दुसरे कि जरुरत को समझे और एक दुसरे के लिए अच्छा बनने कि कोशिश करे।
5. एक दुसरे पर भरोशा करना- Shadi shuda zindagi jiye
भरोशा एक ऐसी चीज है जो अगर ना हो तो वह किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर देता है। इसलिए शादी–शुदा मर्द और औरत को चाहिए कि एक दुसरे पर भरोशा करे एक दुसरे से किसी बात को छुपाये नहीं और एक दुसरे से झूठ ना बोले।
6. एक दुसरे कि इज्जत करे
कुछ शादी-शुदा मर्द और औरत में इस बात को देखा गया है कि वह एक दुसरे कि इज्जत नहीं करते वह खुद को अपने जीवन साथी से बेहतर समझते हैं। एक दुसरे कि हर बात में कमी निकालते है। हमेशा अपनी बात को तो मनवाना चाहते है और दुसरे कि बातों को नहीं मानते है। Shadi shuda zindagi jiye
इसे भी पढ़े : सही उम्र में शादी करें
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Very nice
ReplyDeleteAcha h
ReplyDeleteAchchha sujhao hai
ReplyDeleteVery good
ReplyDeleteVery nice
ReplyDeleteMera sohar humko bahot manta hai
ReplyDeletePost a Comment