BJP 2500 Crore Scam- हमारे देश भारत में भ्रष्टाचार और घोटाले के मामले लगातार बढ़ ही रहे हैं। सरकार लोगों से कई मुद्दों पर वोट लेती है। इन मुद्दों में से एक मुद्दा भ्रष्टाचार का भी रहता है। चुनाव के समय में सभी नेता कहते हैं कि हमारी सरकार आएगी तो हम भ्रष्टाचार और घोटाले को ख़त्म कर देंगे।
लेकिन बहुत ही अफ़सोस के साथ कहना पड़ता है कि सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार और घोटाले को ख़त्म करने के बजाए खुद सरकार ही भ्रष्टाचार और घोटाले के मामले में फंस जाती है। रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक भ्रष्टाचार और घोटाले के मामले में अब तक सबसे ज्यादा नेता या फिर ऊँचे पद पर रहने वाले लोगों के नाम ही सामने आये हैं। BJP 2500 Crore Scam
दिल्ली विधानसभा में भाजपा के घोटाले पर हंगामा- BJP 2500 Crore Scam
Bjp 2500 Crore Scam- दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को बैठक शुरू होते ही आम आदमी पार्टी के नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दिल्ली विधानसभा में हंगामा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर नगर निगम में 2 हजार 500 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं के हाथ में एक बैनर भी दिखा जिसमें लिखा हुआ था कि भाजपा ने किया 2500 करोड़ का घोटाला, भाजपा वालों को जेल भेजो। इस तरह किसी सरकार पर पहली बार घोटाले का आरोप नहीं लगा है, बल्कि हमारे देश भारत में इस तरह के कई घोटाले के मामले सामने आ चुके हैं।
Delhi: Aam Aadmi Party MLAs display placards & banner alleging BJP of a Rs 2,500 crores scam, on the second day of the special Delhi Assembly session pic.twitter.com/VEBev72Giu
— ANI (@ANI) December 18, 2020
इसे भी पढ़े : देखें वीडियो: केजरीवाल ने कृषि कानून की कॉपी फाड़कर कही बड़ी बात
कृषि कानून बिल को किया गया ख़ारिज
इससे पहले बीते रोज गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने केंद्र सरकार के बनाए गए नए कृषि कानून बिल को फाड़ दिया था। केजरीवाल ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार अंग्रेजों से ज्यादा बुरा न बने और इस कानून को वापस लें। दिल्ली विधानसभा ने नए कृषि कानून को खत्म करने के संकल्प पत्र को मंजूरी दे दी है।
इसे भी पढ़े : भारत के संविधान कि रोचक बातें
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment