PF खाते में जमा पैसो को ऑनलाइन ट्रांसफर कैसे करे ? Online PF Transfer
पुराने PF खाते में जमा पैसो को नए PF खाते में ऑनलाइन ट्रान्सफर करने के लिए सबसे पहले आपको EPF के युनिफाइड मेंबर पोर्टल में जाकर पासवर्ड और UAN से लॉग इन करना है। इसके बाद आपको Online services के आप्शन पर जाकर One Member - One EPF Account (Transfer request) पर क्लिक करना है। इसके बाद आप Get details के आप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने पुराने PF खाते में जमा पैसे को नए PF खाते में ट्रांसफर करने के आप्शन आ जायेंगे। फिर आप Get OTP का आप्शन चुनेंगे तो आपके रिजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा इस OTP को प्रविष्ट करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपने जो डिटेल दिए है उसकी पुष्टि करने के बाद आपके पुराने PF खाते में जमा पैसो को नए PF खाते में ट्रान्सफर कर दिया जाएगा।
PF खाते को ट्रान्सफर करने से पहले जाने जरुरी बातें
1. EPF खाताधारको का UAN मेम्बर इ सेवा पोर्टल में एक्टीवेट होना चाहिए।
2. खाताधारको को यह निश्चित करना होगा कि मेम्बर पोर्टल पर दी हुई जानकारी जैसे आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या कोई दूसरा विवरण सही हो इसके अलावा आधार नियोक्ता और बैंक अकाउंट UIDAI द्वारा डीजिटल रुप से स्वीकृत होने चाहिये।
इसे भी पढ़े: कम पूंजी में शुरू कर सकते हैं 5 बिजनेस
3. पुराने PF खाते में जमा पैसो को नए PF खाते में ट्रांसफर करने के लिए पुरानी नौकरी छोड़ने की तारीख़ को अपडेट कराना होगा। नई नौकरी को शुरू करने के दो महीने बाद भी पुराने कंपनी को छोड़ने की तारीख़ को मेम्बर पोर्टल पर अपडेट किया जा सकता है। Online PF Transfer
इसे भी पढ़े: बैंक के ग्राहक को जानना चाहिए ये 4 बदलाव
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment