Complaint Petrol Pump- पेट्रोल और डीजल के लिए लोगों को पेट्रोल पम्प पर जाना ही पड़ता है। सभी लोगों को यह पता है कि पेट्रोल और डीजल फ्री में नहीं मिलता है बल्कि इसके लिए लीटर के हिसाब से पैसे देने पड़ते हैं। लेकिन बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि पेट्रोल पम्प पर कुछ सुविधाएँ लोगों को बिलकुल ही फ्री में दी जाती है। यही नहीं अगर ये सुविधाएँ किसी को नहीं मिलती है तो वह इसकी शिकायत भी कर सकता है।
ये सुविधा अगर पेट्रोल पम्प पर नहीं मिलता है तो उस पर जुर्माना लगाने के साथ ही उसका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। आइये जानते हैं कि ये सुविधाएँ क्या है और ये नहीं मिलने पर आप कैसे इसकी शिकायत कर सकते हैं। Complaint Petrol Pump
पेट्रोल पम्प पर फ्री मिलने वाली सुविधा- Complaint Petrol Pump
इमरजेंसी में फोन कॉल की सुविधा-अगर आपके पास मोबाइल फोन नहीं है और आपको फोन करना बहुत ही जरुरी है, तो आप पेट्रोल पम्प पर जाकर किसी भी एक नंबर पर फ्री में फोन कर सकते हैं। इसके लिए कोई भी आपको मना नहीं कर सकता है।
पीने के लिए पानी की सुविधा- पेट्रोल पम्प डीलर को पेट्रोल पम्प पर लोगों को पीने के लिए पानी की सुविधा फ्री में देनी होगी। इसके लिए पानी का कनेक्शन खुद ही लगवाना होगा। Complaint Petrol Pump
फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा- सभी पेट्रोल पम्प पर फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा रहना चाहिए। इस बॉक्स में रखे हुए दवाई की एक्सपायरी डेट भी लिखा हुआ होना चाहिए और इसमें कोई भी दवा पुरानी नहीं होनी चाहिए।
शौचालय की सुविधा- पेट्रोल पम्प पर लोगों को फ्री में स्वच्छ व साफ शौचालय की सुविधा दी जाती है। शौचालय गन्दा या फिर टुटा है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं।
तेल की क्वांटिटी व क्वालिटी- पेट्रोल पम्प पर ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे ग्राहक तेल की क्वांटिटी व क्वालिटी जान सके।
कंपनी का नाम और कॉन्टैक्ट नंबर- पेट्रोल पम्प पर कंपनी का नाम और कॉन्टैक्ट नंबर लिखना जरुरी है जिससे ग्राहक आसानी से संपर्क कर सके। Complaint Petrol Pump
पेट्रोल पम्प खुलने और बंद होने का समय- पेट्रोल पम्प के खुलने और बंद होने के समय के साथ ही इसकी जानकारी भी ग्राहक को देनी होगी कि पेट्रोल पम्प किस दिन बंद रहेगा।
इसे भी पढ़े: जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमत
पेट्रोल या डीजल का बिल- पेट्रोल या डीजल लेने के बाद ग्राहक को उसका बिल देना जरुरी है। बिल न मिलने पर ग्राहक इसकी शिकायत कर सकता है।
गाड़ी के पहिया में हवा भरने की सुविधा- पेट्रोल पम्प पर गाड़ी के पहिया में हवा भरने की सुविधा फ्री में दी जाती है। इसके लिए पेट्रोल पम्प डीलर को गाड़ी के पहिया में हवा भरने के लिए इलेक्ट्रोनिक मशीन और एक व्यक्ति को रखना होगा। यह सुविधा न मिलने पर ग्राहक इसकी शिकायत कर सकता है।
इसे भी पढ़े: जानिए अपने शहर में रसोई गैस सिलिंडर की नई कीमत
ऐसे करे शिकायत
अगर किसी ग्राहक को ऊपर बताई गई सुविधा नहीं मिलती है तो वह इसकी शिकायत सेंट्रलाइज्ड पब्लिक ग्रीवेंस रिड्रेस एंड मॉनिटरिंग सिस्टम के वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। शिकायत करने के लिए आप निचे दिए गए बटन पर क्लिक कर सकते हैं। Complaint Petrol Pump
इसे भी पढ़े: जानिये आज पुरे भारत में कैसा रहेगा मौसम
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।


Post a Comment