पीठ या कमर में दर्द के कारण और इलाज के उपाय- Back Pain Symptoms

पीठ या कमर में दर्द के कारण और उसके उपाय- Back Pain Symptoms

Back Pain Symptoms
- लाइफस्टाइल में बहुत सारे बदलाव आने के कारण हमलोगों को पीठ या कमर में दर्द जैसी परेशानी का सामना करना पर रहा है। पीठ या कमर में दर्द की परेशानी बहुत ही गंभीर परेशानी है क्यूंकि इसका असर हमारे शरीर में रीढ़ की हड्डी पर पड़ता है। रीढ़ के हड्डी के कारण ही इन्सान के शरीर का ढांचा सही रहता है। पीठ या कमर में दर्द की परेशानी को नजर अंदाज किया जाए तो इसके बहुत ही खतरनाक नतीजे सामने आ सकते हैं। पीठ या कमर में दर्द की परेशानी का इलाज जल्द ही कराना चाहिए नहीं तो ये कई बिमारियों का कारण बन सकता है। पीठ या कमर में दर्द बहुत से बातों पर निर्भर करता है जैसे की हमारा ज्यादा समय तक बैठ कर काम करना या सही तरीके से नहीं सोना। आइये जानते हैं कुछ ऐसे साधारण वजहों के बारे में जिससे हमें पीठ या कमर में दर्द की परेशानी हो जाती है। इसके बाद बताएँगे कि आप पीठ या कमर में दर्द होने पर क्या क्या घरेलु उपाय कर सकते हैं।     

ज्यादा वजन उठाना 

गलत तरीके से एक्सरसाइज करना या बहुत ज्यादा वजन उठाना भी पीठ या कमर में दर्द के कारण बन सकता है। ज्यादा वजन उठाने से मांसपेशि में खिंचाव हो जाता है और कमर में दर्द की परेशानी होने लगती है इसलिए ज्यादा वजन को कभी भी झटके से ना उठाएं। कभी कभी हम जब गलत तरीके से एक्सरसाइज करते हैं तो इससे भी हमें कई तरह की परेशानी हो सकती है, इसलिए हमें एक्सरसाइज किसी एक्सपर्ट की देख रेख में करना चाहिए। Back Pain Symptoms 
   

सही तरीके से ना सोना- Back Pain Symptoms 

एक्सपर्ट के मुताबिक पीठ या कमर में दर्द ज्यादातर सही तरीके से नहीं सोने के वजह से होता है। रात को लोग गलत तरीके से सोते हैं और सुबह उठते ही दर्द होने लगता है। लगातार इस तरह की परेशानी का होना खतरनाक हो सकता है।   

बैठकर ज्यादा समय काम करना 

आपका बैठना और खड़ा रहना भी आपके कमर दर्द या पीठ दर्द का कारण बन सकता है। अगर आप घर में या ऑफिस में कहीं भी बहुत देर तक बैठकर काम करते हैं तो इससे आपके कमर या पीठ में दर्द हो सकता है इसलिए कुछ देर पर उठकर चलना चाहिए।  

तनाव में रहना- Back Pain Symptoms 

ज्यादा समय तक तनाव में रहना इंसान के मष्तिष्क के साथ शरीर के दुसरे जगहों पर भी असर डालता है और खासकर रीढ़ की हड्डी में दर्द होने लगता है।   

नियमित रूप से खानपान ना करना 

नियमित रूप से खानपान नहीं करना और सही पोषण नहीं मिलने से हड्डियाँ कमजोर हो जाती है और शरीर में दर्द होने लगता है। अधिक मात्रा में वसायुक्त आहार, बासी खाना और जंक फूड का सेवन करना भी पीठ या कमर में दर्द का कारण हो सकता है।  
 

अन्य कारण- Back Pain Symptoms 

इन सबके अलावा पीठ या कमर में दर्द के कुछ कारण जैसे हड्डी का कमजोर होना, अंदरूनी या पुरानी चोट का होना और दवाओं का ज्यादा सेवन करना हो सकता है।  

तुलसी का पत्ता से इलाज 

पीठ या कमर में दर्द होने पर तुलसी का तेल इस्तमाल किया जा सकता है। इसके अलावा पीठ या कमर में दर्द होने पर तुलसी के 4 या 5 पत्ते को गर्म पानी में भिगोकर शहद के साथ मिलाकर खाना चाहिए। 

अदरक से इलाज- Back Pain Symptoms 

पीठ या कमर में दर्द होने पर अदरक के तेल से मालिश करना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसके छोटे टुकड़े करके भिगो कर रख दें और शहद में मिलाकर खाएं इससे पीठ या कमर का दर्द कम होने में मदद मिलता है।  


योग करे 

किसी एक्सपर्ट की देख रेख में योग करना पीठ या कमर के दर्द में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। 

जरुरी सुचना : अगर आपके पीठ या कमर में दर्द की परेशानी बहुत ही ज्यादा रहती है तो आपको जल्द से जल्द किसी अच्छे डॉक्टर से अपना इलाज कराना चाहिए।  


देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज  TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे। 

0/post a comment

Previous Post Next Post