1. सुकन्या समृद्धि स्कीम
सुकन्या समृद्धि स्कीम योजना के तहत आप अपने बेटियों के भविष्य को सिक्योर कर सकते हैं। इस स्कीम में इस समय 7.6 प्रतिशत का रिटर्न दिया जा रहा है। इसके अलावा इस स्कीम में आपको आयकर विभाग अधिनियम धारा 80C के तहत कर में कटौती का लाभ भी मिलता है। Post Office Schemes
2. पोस्ट ऑफिस राष्ट्रीय बचत पत्र- Post Office Schemes
पोस्ट ऑफिस राष्ट्रीय बचत पत्र योजना बहुत ही पोपुलर है। इस स्कीम में 5 साल तक का निवेश किया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) स्कीम में निवेश करने पर आपको इस समय साल के हिसाब से 6.8 प्रतिशत का व्याज मिलता है। इसके अलावा इस स्कीम में आपको आयकर विभाग अधिनियम धारा 80C के तहत कर में छुट का लाभ भी मिलता है।
3. पीपीएफ (PPF) स्कीम- Post Office Schemes
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश को सबसे ज्यादा सुरक्षित बताया जाता है। इस योजना में आप 15 साल तक के लम्बी अवधी के लिए निवेश कर सकते हैं। इस योजना में आपको इस समय सालाना 7.1 प्रतिशत का कंपाउंड व्याज मिल रहा है। इस स्कीम के लिए कोई भी समय सीमा नहीं है, इस योजना से आप किसी भी उम्र में जुड़ सकते है। इस स्कीम में निवेश की शुरुवात आप सिर्फ 500 रुपये से भी कर सकते हैं और साल में ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते है। इस स्कीम में मिलने वाले व्याज पर आयकर विभाग अधिनियम धारा 80C के तहत छुट मिलता है।
4. फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम- Post Office Schemes
पोस्ट ऑफिस की इस योजना में एक तय समय के लिए एकमुश्त पैसे निवेश कर सकते है। इस स्किम में आप 1 साल से लेकर 5 साल तक निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में व्याज भुगतान और निच्शित रिटर्न का फायदा मिलता है। इस स्कीम में आपको आयकर विभाग अधिनियम धारा 80C के तहत कर में छुट का लाभ भी मिलता है।
इसे भी पढ़े: सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के फायदे
5. वरिष्ठ नागरिक स्कीम
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन्स के लिए वरिष्ठ नागरिक बचत स्कीम लायी है जिससे ज्यादा उम्र के लोगों को खास सुविधा मिलता है। इस योजना को 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को फायदा पहुँचाने के लिए शुरू किया गया था। इस योजना में 7.4 प्रतिशत का व्याज मिलता है। इस योजना में आप कम से कम 1 हजार और ज्यादा से जयादा 15 लाख रुपये निवेश का सकते हैं। इस स्कीम में निवेश पर टेक्स में छुट का फायदा भी ले सकते हैं। Post Office Schemes
इसे भी पढ़े: जानिये किसे देगी सरकार साल के 36 हजार रुपये
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment