धोनी के अलावा इन खिलाड़ियों ने भी 2020 में लिया सन्यास- Indian Players Retired 2020

धोनी के अलावा इन खिलाड़ियों ने भी 2020 में लिया सन्यास- Indian Players Retired 2020

Indian Players Retired 2020 - पिछले साल सन 2020 में कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण लगभग सभी क्षेत्रों में कई तरह के बदलाव देखे गए। ये बदलाव खेल गतिविधियां और टूर्नामेंट में भी देखने को मिला। पिछले साल आईपीएल का आयोजन देश के बाहर किये जाने के साथ ऐसा पहली बार हुआ कि खाली स्टेडियम में बिना दर्शकों के मैच खेला गया। इसके अलावा और भी कुछ ऐसी चीजें देखने को मिली जो भारतीय क्रिकेट और फेंस के लिए गम और खुशियाँ लेकर आई। 

इसी दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों ने इसी साल सन 2020 में सन्यास की घोषणा करके क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कहकर सभी फैन को चौंका दिया। आइये इस साल सन 2020 में सन्यास लेने वाले खिलाड़ियों में से 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।  Indian Players Retired 2020 

महेंद्र सिंह धोनी- Indian Players Retired 2020 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बहुत ही बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिये सन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई भी की। महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले एकलौते कप्तान होने के साथ अपने करियर में बहुत सारी उपलब्धियों को भी हासिल किया। महेंद्र सिंह धोनी ने सन 2004 से सन 2019 तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी-20 मैच खेला था।

सुरेश रैना

महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास की खबर आने के कुछ समय बाद ही बाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की थी। रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक वह घरेलू क्रिकेट अभी खेलेंग। सुरेश रैना ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 226 वनडे, 18 टेस्ट और 78 टी-20 मैच खेला था।

इरफान पठान

इरफान पठान भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी थे। इरफान पठान ने 7 साल तक टीम से दूर रहने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की थी। इरफान पठान ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 120 वनडे, 29 टेस्ट और 24 टी-20 मैच खेला था।

 इसे भी पढ़े: सुरेश रैना ने किया कमाल

प्रज्ञान ओझा

प्रज्ञान ओझा ने अपना आखरी मैच सचिन तेंदुलकर के साथ खेला था। प्रज्ञान ओझा ने लंबे समय तक टीम से दूर रहने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की थी। प्रज्ञान ओझा ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 18 वनडे, 24 टेस्ट और 6 टी-20 मैच खेला था।

इसे भी पढ़े: वर्ल्ड कप 2011 में क्योँ दो बार टॉस हुआ था

पार्थिव पटेल

पार्थिव पटेल क्रिकेटर के रूप में 18 सत्र तक खेला और उनकी गिनती अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले युवा खिलाड़ियों में की जाती है। पार्थिव पटेल ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 38 वनडे, 25 टेस्ट और 2 टी-20 मैच खेला था। 

इसे भी पढ़े: विराट कोहली के नाम है ये बड़े रिकॉर्ड

देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज  TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे। 

0/post a comment

Previous Post Next Post