इन 6 समय में पानी जरुर पीना चाहिए- Water Heals The Body

इन 6 समय में पानी जरुर पीना चाहिए- Water Heals The Body

Water Heals The Body - पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। जिंदगी जीने के लिए पानी का होना बहुत ही जरुरी है। पानी के बिना जीवन संभव नहीं है। ये बात सभी लोग जानते हैं की पानी हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है। हमारे शरीर का तक़रीबन 60 फीसदी भाग पानी से ही बना है और पानी हमारे शरीर के हर सेल में पाया जाता है। इससे आप समझ सकते हैं कि पानी हमारे शरीर के लिए कितना जरुरी है। इसके अलावा पानी हमारे शरीर में ऑक्सीजन पहुँचाने का काम करता है, शरीर में उत्पन्न विषैले तत्व को बाहर निकालता है, पाचन क्रिया का काम करता है, हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित करके रखता है, पानी से जोड़ों में चिकनाई होती है इसके अलावा और भी बहुत से कई फायदे हैं। बताया जाता है कि स्वस्थ रहने के लिए हम सब को कम से कम 2 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी को सही समय पर पीना जरुरी है इससे हमारा शरीर फिट और स्वस्थ रहता है। आइये जानते हैं कि किस समय में पानी पीना हमारे सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है।

1. सुबह उठने के समय 

हम सबको सुबह उठकर पानी पीना चाहिए। इससे हमारे शरीर से नुकसान पहुँचाने वाले तत्व बाहर निकल जाते हैं। सुबह पानी पीने से शरीर में दिनभर एनर्जी महसूस होता है। सुबह के समय ठंडा पानी ना पीकर सादा या हल्का गुनगुना पानी ही पियें। Water Heals The Body 

2. ज्यादा भूख लगने के समय- Water Heals The Body 

अगर खाना खाने पर भी आपको भूख महसूस हो रही है तो आप ज्यादा से ज्यादा पानी पियें क्यूंकि कभी प्यासे होने के कारण भी हमें भूख महसूस होती है।  
  

3. खाना खानें से पहले- Water Heals The Body 

अगर आप खाना खानें से पहले पानी पीते हैं तो आपका पेट कुछ भर जाता है जिससे जरुरत से ज्यादा खाना खाने से बच सकते हैं। इसके अलावा अगर आप खाना खानें से तक़रीबन 30 मिनट पहले पानी पीते हैं तो इससे स्वाद कलिका जाग जाती है और पेट की परत भी मॉइस्चराइज हो जाती है।
  

4. बहुत ज्यादा थकावट के समय- Water Heals The Body  

अगर आप बहुत ज्यादा थके हुए हैं और आप आराम नहीं कर पा रहे है तो उस समय आपको पानी पीना चाहिए क्यूंकि थकावट महसूस होना भी डीहाइड्रेशन की पहचान है। इसलिए थकावट के समय पानी पीने से आपका दिमाग तरोताजा महसूस करता है।
  

5. वर्कआउट से पहले और बाद मे

वर्कआउट से पहले और बाद मे दो से तीन ग्लास पानी पीने से आप डीहाईड्रेशन से बचे रह सकते हैं। इससे शरीर में फ़्लुएड संतुलन (Fluid Balance) बना रहता है। लेकिन थोड़े समय में बहुत ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए इससे पेट में दर्द भी होने की आशंका रहती है। 


6. बीमार होने के समय में 

अगर आप कभी बीमार हो तो आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। यह शरीर को हाइड्रेट करने के साथ साथ शरीर से नुकसान पहुँचाने वाले तत्व को बाहर निकालता है और आपके बीमारी को सही करने में मदद भी करता है। Water Heals The Body   


देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे। 

0/post a comment

Previous Post Next Post