New Year 2021 Changes- आप सभी को नए साल सन 2021 की बहुत बहुत शुभकामनाएं। आने वाले नए साल में बीमा और बैंक से जुड़े कई नियमों में बदलाव किये जा रहे हैं। नए साल में होने वाले बदलाव का असर लोगों के रोजाना के काम पर भी पड़ेगा। नए साल में बीमा, चैटिंग, कार की खरीदारी और ऑनलाइन पैसों के लेनदेन जैसे और भी कई नियमों में बदलाव हो सकती है। New Year 2021 Changes
चेक से पैसा लेन देन का नियम- New Year 2021 Changes
नए साल से चेक से पैसा लेन देन करने पर पॉजिटिव पे सिस्टम लागू होने जा रहा है। नए नियम के तहत अगर कोई 50 हजार रुपये से ज्यादा का चेक जारी करता है तो उसे अपने बैंक की पूरी डिटेल देनी होगी। लेकिन खाताधारक अपनी मर्जी से इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
कॉन्टैक्टलेस कार्ड से लेन देन की सीमा में होगी बढ़ोतरी
भारतीय रिजर्व बैंक आने वाले नए साल से डिजिटल कार्ड के जरिये पैसों के लेन देन की सीमा को 2 हजार रूपए से बढ़ाकर 5 हजार रूपए कर रही है।
यूपीआई से लेन देन पर लगेगा ज्यादा चार्ज
नए साल से ग्राहकों को फोन-पे, गूगल-पे और अमेजन-पे के जरिये पैसों के लेन देन करने पर ज्यादा चार्ज देने होंगे।
सरल जीवन बीमा पॉलिसी
नए साल से बीमा कंपनियां इरडा के आदेश के मुताबिक सरल जीवन बीमा पॉलिसी लाने वाली है। इसमें ग्राहक कम पैसों पर टर्म प्लान खरीद सकते हैं। सरल जीवन बीमा पॉलिसी के लिए सभी बीमा कंपनी की नियम एवं शर्तें एक ही होगी। ग्राहकों को पहले से जानकरी होने पर फैसला लेने में आसानी होगी। सरल जीवन बीमा पॉलिसी के जरिये कंपनी और ग्राहक के बीच भरोसा बढ़ सकता है। इसमें कम से कम 5 लाख रुपये और ज्यादा से ज्यादा 25 लाख रुपये तक का सम-एश्योर्ड मिल सकता है।
म्यूचुअल फण्ड में निवेश के नियम
नए साल से म्यूचुअल फण्ड में निवेश के नियम बदल रहे हैं। इसके बाद फण्ड को 75 प्रतिशत हिस्सा इक्विटी में निवेश करना पड़ेगा, जो अभी कम से कम 65 प्रतिशत है।
जीएसटी का नया नियम
नए साल से छोटे कारोबारियों को जो कम से कम साल में 5 करोड़ रुपये तक का कारोबार करते हैं, उन्हें पुरे साल में सिर्फ चार बिक्री रिटर्न यानि जीएसटीआर-3बी फॉर्म भरने होंगे। इसके साथ ही, जीएसटी कानून के तहत नए साल से (बिजनेस-टू-बिजनेस) बिजनेस लेन देन के लिए 100 करोड़ रूपये से ज्यादा टर्नओवर पर इ-इनवॉइस जरुरी होगा।
चारपहिया गाड़ी में फास्टैग का नियम
नए साल से सभी चारपहिया गाड़ी में फास्टैग लगाना जरुरी होगा और लोगों को अपने फास्टैग खाते में कम से कम 50 रूपए रखना भी जरुरी होगा।
बढ़ेंगे गाड़ियों के दाम
नए साल से चारपहिया गाड़ी की कीमत में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इन गाड़ियों में बीएमडब्लयू इंडिया, फोर्ड इंडिया, फॉक्सवैगन, ऑडी इंडिया, इसूजू, महिंद्रा एंड महिंद्रा, होंडा कार्स, रेनॉ इंडिया, निसान, टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी इंडिया है।
Post a Comment