व्हेल मछली के उल्टी की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान- Whale Vomit Price

व्हेल मछली के उल्टी की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान- Whale Vomit Price

Whale Vomit Price- हम लोगों ने आज तक एक दुसरे से कहा है और सुना है कि सोना, चांदी, मोती और हीरा बहुत ही कीमती होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि व्हेल मछली की उल्टी सोना,चांदी और हीरा, मोती की तरह ही बहुत ज्यादा कीमती होता है। 

अगर आपको कोई कहता है की किसी आदमी को कई किलो व्हेल मछली की उल्टी मिली है तो आपको अजीब लगेगा, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हेल मछली की उल्टी किसी आदमी को रातों रात करोड़पति बना सकता है। दुनिया के कई देशों में इसको ख़रीदा और बेचा भी जाता है। हमारे देश भारत में भी इसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये प्रति किलो है। आइये व्हेल मछली की उल्टी से जुड़ी जरुरी बातों को जानते हैं और यह भी जानते हैं कि व्हेल मछली की उल्टी की कीमत क्यूं इतनी ज्यादा है। 

व्हेल मछली के उल्टी को एम्बरग्रीस कहते हैं- Whale Vomit Price

रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक वैज्ञानिक व्हेल मछली के शरीर से निकले हुए अपशिष्ट को उल्टी कहते हैं। इसे कई बार मल भी कहा जाता है। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह पदार्थ रेक्टम के जरिये निकल आता है। लेकिन कभी इस पदार्थ को व्हेल मछली उल्टी करके अपने मुंह से उगल देती है। वैज्ञानिकों ने इस उल्टी का नाम एम्बरग्रीस रखा है। बहुत से वैज्ञानिक इस एम्बरग्रीस को तैरता हुआ सोना भी कहते हैं। एम्बरग्रीस स्लेटी या काले रंग का मोम की तरह जलने वाला ठोस पदार्थ है। यह पदार्थ व्हेल मछली की आंतों से बाहर निकलता है। एम्बरग्रीस नामक यह पदार्थ व्हेल मछली के शरीर के अंदर इसकी सुरक्षा करता रहता है।    

इसे भी पढ़े: सांप के बारे में 15 रोचक बातें

व्हेल मछली के उल्टी की कीमत और वजन 

व्हेल मछली समुद्र के तट से बहुद ज्यादा दूर समुन्द्र के बीच में रहते हैं। इसके कारण व्हेल मछली के शरीर से निकले हुए एम्बरग्रीस को समुद्र के किनारे आने में सालों साल लग जाता है। एम्बरग्रीस सूरज की रोशनी और समुन्द्र के नमकीन पानी के कारण चिकनी और भूरी गांठ का रूप ले लेती है, और यह देखने में मोम की तरह लगने लगता है। एम्बरग्रीस यानी व्हेल मछली के उल्टी का वजन लगभग 15 ग्राम से 50 किलो तक होता है। एम्बरग्रीस का इस्तेमाल परफ्यूम बनाने के लिए किया जाता है जिसके कारण यह बहुत ही ज्यादा कीमती है। 1 ग्राम एम्बरग्रीस की कीमत 1 हजार रूपए है यानी यह लगभग 10 लाख रुपये प्रति किलो है। Whale Vomit Price

इसे भी पढ़े: एक ऐसा शहर जो दो देशों की राजधानी कहलाता है

व्हेल मछली के उल्टी का इस्तेमाल 

एम्बरग्रीस का इस्तेमाल दुनिया के कई देशों में परफ्यूम बनाने के लिए किया जाता है। इससे बनने वाले परफ्यूम की खुशबु बहुत ज्यादा समय तक बनी रहती है। ब्लैक एज के समय यूरोप के लोगों का मानना था कि एम्बरग्रीस का टुकड़ा पास में रखने से उन्हें प्लेग की बीमारी को रोकने में सहायता मिल सकती है। उनके मुताबिक प्लेग का कारण माने जाने वाले हवा की गंध को एम्बरग्रीस की सुगंध ढक लेती है। एम्बरग्रीस का इस्तेमाल प्राचीन मिस्र के लोग धूप अगरबत्ती बनाने के लिए किया करते थे। Whale Vomit Price

इसे भी पढ़े: यहाँ राष्ट्रपति भवन की रक्षा सेना नहीं उल्लू और बाज करते हैं

देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे। 

0/post a comment

Previous Post Next Post