AUSvIND T-20- इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों का टी20 सीरीज का मुकाबला चल रहा है। आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीन मैचों के टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला है। आज का यह मैच भारत के लिए बहुत ही ख़ास है क्यूंकि आज का मैच जीतते ही भारत लगातार पांचवी सीरीज जीत जाएगी। इससे पहले होने वाले इस सीरीज के पहले टी20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 11 रनों से हराया था। इस जीत से भारत ने इस सीरीज में 1-0 से बढ़ात बना ली है।
आज रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीन मैचों के टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला सिडनी में है। भारतीय टीम के एकमात्र हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा चोट लगने के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद भारत की टीम बहुत ही ज्यादा मजबूत दिख रही है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम बहुत ही कमजोर नजर आ रही है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाइ टीम के कई बड़े खिलाड़ी चोटिल है, यहाँ तक के ऑस्ट्रेलियाइ टीम के कप्तान आरोन फिंच भी इस मैच में शायद ही खेल सकते हैं। AUSvIND T-20
पिछले छह टी20 सीरीज में मिली जीत- AUSvIND T-20
भारत की टीम बहुत ही मजबूत स्थिति में दिख रही है और पिछले छह टी20 सीरीज में मिली जीत के वजह से भारत का मनोबल भी बढ़ा हुआ है। विश्व कप होने के बाद भारत ने यूएसए में वेस्टइंडीज का 3-0 से हराया था। सितम्बर के महीने में दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत आई थी और वह सीरिज 1-1 से ड्रॉ हुआ था। भारत ने फिर बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और न्यूजीलैंड को हराया था। भारत ने लगातार 10 टी20 मैच में 7 मैच में जीत हासिल की थी, 2 मैच ड्रॉ रहा और 1 मैच रद्द हो गया था। भारत की टीम ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी आखरी मैच को जीतकर टी20 सीरीज को अपने नाम किया था।
इसे भी पढ़े: सुरेश रैना ने किया कमाल
भारत की टीम में खेलने वाले खिलाड़ी- AUSvIND T-20
विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मनीष पांडेय, शिखर धवन, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, टी नटराजन, मोहम्मद शमी।
इसे भी पढ़े: सचिन को पीछे छोड़ विराट कोहली ने बनाया विश्व रिकोर्ड
ऑस्ट्रेलिया की टीम में खेलने वाले खिलाड़ी
आरोन फिंच (कप्तान), कैमरोन ग्रीन, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, मोजेस हेनरिक्स, नाथन लियोन, सीन एबॉट, मार्नस लाबुशेन, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, मार्कस स्टोइनिस, स्टीवन स्मिथ, मैथ्यू वेड, एडम जंपा, डार्सी शॉर्ट, मिचेल स्टार्क। AUSvIND T-20
इसे भी पढ़े: वर्ल्ड कप 2011 में क्योँ दो बार टॉस हुआ था
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment