सचिन को पीछे छोड़ विराट कोहली ने बनाया विश्व रिकोर्ड- Virat 12Thousand ODI Runs

सचिन को पीछे छोड़ विराट कोहली ने बनाया विश्व रिकोर्ड- Virat 12Thousand ODI Runs

Virat 12Thousand ODI Runs- विराट कोहली के नाम से तो सभी लोग वाकिफ होंगे। मौजूदा समय में विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। इसके अलावा विराट कोहली का नाम सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पुरी दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार होता है। विराट कोहली का परफोर्मेंस क्रिकेट के सभी फोर्मेट में कमाल का रहा है। विराट कोहली ने वन डे, टेस्ट, टी20 के अलावा इण्डियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन से न सिर्फ अपनी टीम को कई जीत दिलाई है, बल्कि दर्शकों को अपनी और आकर्षित भी किया है। 

विराट कोहली ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट ही नहीं बल्कि इण्डियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी कई रिकार्ड्स अपने नाम किया है। एक मौके पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसिम अकरम ने भी विराट कोहली कि बहुत तारीफ़ कि थी। इसी बीच 32 साल के विराट कोहली ने एक और बड़ा रिकोर्ड अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट मैच में सबसे तेज 12 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। आइये जानते हैं विराट कोहली ने यह इस विश्व रिकोर्ड कब और कितने मैचों में बनाया है।Virat 12Thousand ODI Runs

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकोर्ड-  Virat 12Thousand ODI Runs

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सिर्फ 32 साल की उम्र में ही बहुत सी उपलब्धियों को हासिल कर लिया है। विराट कोहली ने अब एक और बड़ा विश्व रिकोर्ड अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली ने ये विश्व रिकोर्ड क्रिकेट की दुनिया के बहुत ही महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़कर बनाया है। विराट कोहली से पहले ये रिकोर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर था।  

इसे भी पढ़े: विराट कोहली के नाम है ये बड़े रिकॉर्ड

251 मैच में बनाए 12 हजार रन- Virat 12Thousand ODI Runs

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट मैच में सबसे तेज 12 हजार रन बनाने का रिकोर्ड 251 मैच की 242 पारीयों को खेलकर बनाए हैं। विराट कोहली से पहले भरतीय टीम के महान खिलाड़ी और पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने 12 हजार रन बनाने के लिए 309 मैच की 300 पारीयों को खेला था। आपको बता दें कि विराट कोहली ने 12 हजार रन इस समय ऑस्ट्रेलिया में हो रहे ऑस्ट्रेलिया और भारत वनडे सीरिज के तीसरे मैच में बनाए हैं। विराट कोहली इस मैच को खेले जाने से पहले इस बड़े विश्व रिकोर्ड से 23 रन ही पिछे थे। विराट कोहली ने यह विश्व रिकोर्ड मैच के 13वें ओवर में मेंसीन एबॉट की गेंद पर बनाए हैं।  

इसे भी पढ़े: वर्ल्ड कप 2011 में क्योँ दो बार टॉस हुआ था

एकदिवसीय मैच में विराट कोहली का प्रदर्शन 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट मैच में सबसे तेज 12 हजार रन 59.41 की बेहतरीन औसत और 93.36 के शानदार स्ट्राइक रेट से बनाया है। उन्होंने अब तक अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में 59 अर्धशतक के साथ 43 शतक बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन तेंदुलकर ने 9 शतक बनाए हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर से सिर्फ 1 शतक कम 8 शतक बनाए हैं। 

इसे भी पढ़े: भारत के विराट कोहली ने रचा इतिहास

देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे। 

0/post a comment

Previous Post Next Post