Vodafone Idea VI Recharge Plan- आज के समय में शायद ही ऐसा कोई घर होगा जहाँ मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं होता है। अब दुनिया में मौजद लगभग सभी लोगों की कुछ जरुरत मोबाइल फोन से ही पूरी होती है। अब अगर कोई मोबाइल फोन चलाता है तो उसे किसी न किसी टेलिकॉम कंपनी जैसे एयरटेल, वोडाफोन आइडिया, रिलायंस जियो का नंबर भी रखना होता है। आपको बतादें कि टेलिकॉम कंपनी जैसे एयरटेल, वोडाफोन आइडिया, रिलायंस जियो ने पिछले साल इसी दिसंबर के महीने में अपने रिचार्ज प्लान को महंगा किया था। टेलिकॉम कंपनीयों ने अपने रिचार्ज प्लान को महंगा करने के बाद भी शिकायत करते हुए कहा था कि इस समय में चल रहे रिचार्ज प्लान की कीमत सही नहीं है, क्यूंकि इससे हमें घाटा हो रहा है।
महंगा हो सकते हैं रिचार्ज प्लान- Vodafone Idea VI Recharge Plan
अभी से कुछ दिन पहले ही एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें यह जानकारी दी गई थी कि एयरटेल, वोडाफोन आइडिया के प्लान बहुत जल्द ही 25 प्रतिशत तक महंगा हो सकता है। इसी बीच रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार वोडाफोन आइडिया ने इसी महीने दिसंबर से ही अपने रिचार्ज प्लान को महंगा करना शुरू कर दिया है। आइये वोडाफोन आइडिया के महंगे हुए नए रिचार्ज प्लान को जानते हैं। Vodafone Idea VI Recharge Plan
वोडाफोन आइडिया का रिचार्ज प्लान 50 रूपए तक महंगा
रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार वोडाफोन आइडिया ने इसी महीने दिसंबर से ही अपने रिचार्ज प्लान को महंगा करना शुरू कर दिया है। वोडाफोन आइडिया कंपनी ने अपने पोस्टपेड प्लान के साथ रिचार्ज महंगा करने की शुरुआत की है। वोडाफोन आइडिया के महंगे हुए नए रिचार्ज प्लान की जानकारी आपको वोडाफोन आइडिया के वेबसाइट पर मिल जाएगी। वोडाफोन आइडिया कंपनी ने अपने दो पोस्टपेड प्लान को 50 रूपए महंगा कर दिया है। इसके बाद अब 598 रूपये वाले प्लान की कीमत अब 649 रूपये हो गई है और 749 रूपये वाला प्लान 799 रूपये का हो गया है। वोडाफोन आइडिया कंपनी के इन दोनों प्लान को रेड फेमिली प्लान भी कहते हैं।
इसे भी पढ़े: Whatsapp के सफलता की कहानी
649 रूपये और 799 रूपये वाले प्लान के फायदे
वोडाफोन आइडिया कंपनी के 649 रूपये वाले पोस्टपेड प्लान में ग्राहक को सभी नेटवर्क पर अनलिमीटेड कॉलिंग, 80 जीबी डाटा और 100 एसएमएस दी जाती है। इस प्लान में दो कनेक्शन का उपयोग किया जा सकता है। वोडाफोन आइडिया कंपनी के 799 रूपये वाले पोस्टपेड प्लान में ग्राहक को सभी नेटवर्क पर अनलिमीटेड कॉलिंग, 120 जीबी डाटा दी जाती है और इस प्लान में तीन कनेक्शन का उपयोग किया जा सकता है। वोडाफोन आइडिया कंपनी के इन दोनों प्लान में ग्राहक को जी5, अमेजन प्राइम, और वोडाफोन आइडिया App का फ्री में सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। Vodafone Idea VI Recharge Plan
इसे भी पढ़े: Xiaomi प्रोडक्ट खरीदने से पहले जानें
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment