कल भारत रहेगा बंद, जानिए किन चीजों पर लगेगी रोक- Farmers Shut Down India

कल भारत रहेगा बंद, जानिए किन चीजों पर लगेगी रोक- Farmers Shut Down India

Farmers Shut Down India- हमारे देश भारत में कृषि कानून बिल के पास होने के बाद लगातार किसान इस बिल का विरोध कर रहे हैं। किसान भारत के अलग अलग राज्य के अलावा देश की राजधानी दिल्ली में भी प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने इसी बीच पुरे भारत में कल यानी 8 दिसंबर को भारत बंद का एलान कर दिया है। किसानों द्वारा की जा रही भारत बंद का समर्थन अब तक लगभग 10 से भी ज्यादा ट्रेड यूनियन और लगभग इतने ही विपक्षी दल कर चुके हैं। इन समर्थन करने वालों में टीआरएस, आप, डीएमके और कांग्रेस भी शामिल है। 

इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय जानकारी दी है कि हमारे पार्टी के कार्यकर्ता कल के भारत बंद में किसानों का समर्थन करेगी। यही नहीं राजद, टीएमसी और वाम दलों ने भी शनिवार को भारत बंद के समर्थन का एलान किया था। किसानों के इस प्रदर्शन को देखते हुए केंद्र सरकार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने चेतावनी दे दी है कि इस विरोध आन्दोलन का समर्थन पूरे भारत के किसान करेंगे। आइये कल के भारत बंद से जुड़ी जरुरी बातों के अलावा यह जानते हैं कि कल क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहेगा। Farmers Shut Down India

कल क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहेगा- Farmers Shut Down India

हमारे देश भारत में कल यानी मंगलवार 8 दिसंबर को पूरा भारत बंद रहेगा। रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने बताया है कि कल यानी मंगलवार को पुरे दिन भारत बंद रहेगा। कल दोपहर के 3 बजे तक गाड़ियाँ बंद रहने के अलावा सब्जी, फल और दूध के दुकान भी बंद रहेंगे। लेकिन कल होने वाले बंद में शादी और इमरजेंसी सेवा खुला रहेगा।  

इसे भी पढ़े:  भारत में किसानों के मौजूदा हालत

जल्दबजी में किया गया बिल को पास-Farmers Shut Down India

विपक्ष के दल ने बीते रोज रविवार की शाम को एक संयुक्त बयान जारी करके कहा है कि संसद में इस बिल को बिना किसी चर्चा और वोटिंग के पास कराया गया है। यह बिल भारत की खाद्य के रक्षा के लिए बहुत ही खतरनाक है। यह बिल हमारे देश भारत के कृषि और किसानों को बर्बाद कर सकती है 

इसे भी पढ़े:  स्वच्छता अपनाओ भारत से गन्दगी भागाओ

खिलाड़ियों ने दी अवार्ड लौटाने की चेतावनी 

कृषि कानून बिल का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में खिलाड़ी भी आ गए हैं। मुक्केबाजी में ओलंपिक पदक को जीतने वाले विजेंद्र सिंह ने कृषि कानून वापस न लेने पर अपना राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड लौटाने की बात कही है। इसके साथ ही रविवार की शाम को 30 बड़े खिलाडिय़ों के अवार्ड को लौटने के लिए एशियन खेलों के स्वर्ण पदक को दो बार जीतने वाले पद्म श्री पहलवान करतार सिंह दिल्ली आ गए हैं। Farmers Shut Down India 

इसे भी पढ़े: कब बनेगी खोरी पाकड़-अदौरी घाट पुल

देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे। 

0/post a comment

Previous Post Next Post