India- Australia 3rd T20- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीन मैचों के टी20 सीरीज का आज तीसरा और आखरी मैच है। आज का मैच दोनों ही टीमों के लिए बहुत ही अहम और जरुरी है। एक तरफ मेहमान टीम भारत इस टी20 सीरीज के आखरी मैच को जीतकर ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप करना चाहेगी, तो वहीं दूसरी तरफ मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया भी इस मैच को जीतकर अपनी आत्मसम्मान को बचाना चाहेगी। इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की टीम ने सन 2018 में हुए टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया था।
क्लीन स्वीप के अलावा भी यह मैच और भी कई कारणों से भारत जरुर जीतना चाहेगा। इस मैच में जीतते ही भारत लगातार 11 टी20 मैच को जीत लेगा और टी20 मैच में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाला दुसरे नंबर का टीम बन जाएगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि टी20 मैच में लगातार सबसे ज्यादा 12 मैच जीतने वाली पहली नंबर की टीम आफगानिस्तान है। आइये जानते हैं कि आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस तीन मैचों के टी20 सीरीज का आखरी मैच कब और कहाँ होगा? और आप इस मैच को कहाँ देख सकते हैं। India- Australia 3rd T20
तीसरा मैच कब और कहाँ होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीन मैचों के टी20 सीरीज का आज तीसरा और आखरी मैच है। आज का यह मैच सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के समय के अनुसार शाम को 7 बजकर 10 मिनट पर खेला जाएगा। भारत के समय के अनुसार यह मैच 1 बजकर 40 मिनट पर खेला जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस पीच पर ज्यादा रन बनने का अनुमान है।
यहाँ देख सकते हैं लाइव मैच
भारत के लोग इस मैच को सोनी टेन-3, सोनी टेन-1 और सोनी सिक्स पर देख सकते हैं। पिछले पांच टी20 मैचों का रिकोर्ड देखा जाए तो भारत 3 मैच जीतकर बहुत ही मजबूत स्थिति में है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने इन पांच मैचों में से 2 मैच जीता है।
इसे भी पढ़े: सचिन को पीछे छोड़ विराट कोहली ने बनाया विश्व रिकोर्ड
ऑस्ट्रेलियाई टीम में खेलने वाले खिलाड़ी
आरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, कैमरोन ग्रीन, एलेक्स कैरी, सीन एबॉट, डेनियल सैम्स, ग्लेन मैक्सवेल, मोजेस हेनरिक्स, मार्कस स्टोइनिस, डार्सी शॉर्ट, केन रिचर्डसन, एडम जंपा, मैथ्यू वेड, स्टीवन स्मिथ।
इसे भी पढ़े: भारत के विराट कोहली ने रचा इतिहास
भारतीय टीम में खेलने वाले खिलाड़ी
विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मनीष पांडेय, शिखर धवन, हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर, मयंक अग्रवाल, वाशिंगटन सुंदर, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, टी नटराजन, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी। India- Australia 3rd T20
इसे भी पढ़े: भारतीय क्रिकेट को बदला गांगुली के इन 5 फैसलों ने
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment