देखें वीडियो: एक कुत्ते ने दुसरे कुत्ते को डूबने से बचाया- Dog Save Another Dog

देखें वीडियो: एक कुत्ते ने दुसरे कुत्ते को डूबने से बचाया- Dog Save Another Dog

Dog Save Another Dog- आपलोगों ने जरुर दोस्ती के कई किस्से सुने होंगे। दोस्ती के किस्से पूरी दुनिया में सुने और सुनाए जाते हैं। लोगों ने दोस्ती पर कई तरह  की शायरी, कविता, किस्से और कहानियां बना रखी है। किताबों से लेकर फिल्मों के जरिये भी लोग दोस्ती के सही मायने को समझाने की कोशिश करते हैं। अगर आप सोच रहे हैं की दोस्ती सिर्फ इंसानों में ही होता है, तो आपको बता दें कि दोस्ती इंसान और जानवर दोनों में ही होते हैं। 

सही मायने में दोस्ती में एक दुसरे के साथ के लिए कुछ भी किया जा सकता है। दोस्ती में नफा और नुकसान को न देखकर एक दुसरे की जरुरत को समझते हुए एक दुसरे की जरुरत को पूरा करने की कोशिश की जाती है। यही नहीं दोस्ती में कई बार अपने दोस्त के लिए जान तक की बाजी लगा दी जाती है। इंसान ही नहीं जानवर भी अपने दोस्त के लिए अपनी जान को कुर्बान कर देती है। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमे एक कुत्ता बहुत ही बहादुरी से अपने दोस्त की जान को बचाता है। नीचे  दी गई इस वीडियो को देखकर आप इस कुत्ते की तारीफ करने लग जाएंगे। Dog Save Another Dog   

कुत्ते ने बचाई कुत्ते की जान- Dog Save Another Dog 

ऊपर दिए गए वीडियो में आप देख सकते हैं, कि किस तरह से एक काले रंग का कुत्ता बहुत ही ज्यादा तेज बहाव वाले पानी में कुद जाता है। इसके बाद वह कुत्ता पानी में डूबने लगता है। इसके बाद उसी जगह पर मौजूद एक दूसरा कुत्ता डूबने वाले कुत्ते को बचाने के लिए उसके मुंह में फंसी हुई लकड़ी को पकड़ लेता है। इस तरह वह अपने दोस्त कुत्ते को पानी में डूबने से बचा लेता है। इस जानवर का यह कारनामा इंसानों को भी यही सिखाता है कि जरुरत के समय में लोगों को एक दुसरे की मदद करनी चाहिए। 

इसे भी पढ़े: देखें वीडियो: केजरीवाल ने कृषि कानून की कॉपी फाड़कर कही बड़ी बात

सुधा रामेन ने शेयर किया या वीडियो 

रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक सुधा रामेन नाम के एक यूजर को किसी ने वॉट्सऐप्प पर इस वीडियो को शेयर किया था। इसके बाद सुधा रामेन ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। सुधा रामेन ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि एक दोस्त जिसे जरुरत है। इस वीडियो को अब तक कई बार देखा जा चूका है। इस वीडियो को देखकर लोग बहुत ही ज्यादा इस कुत्ते की तारीफ कर रहे हैं। Dog Save Another Dog 

इसे भी पढ़े : देखे वीडियो: भारत में बन रहा है नया संसद भवन 

देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज  TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे। 

0/post a comment

Previous Post Next Post