![]() |
| Source of image : Pixabay |
Whatsapp Success Story - हम में से लगभग सभी लोग Whatsapp के बारे में जानते है कि यह एक Messenger App है। आज Whatsapp को कई करोड़ लोगों ने अपने मोबाइल में इनस्टॉल का रखा है। स्मार्टफोन चलाने वाले ऐसा शायद ही कोई आदमी होगा जो Whatsapp को नहीं चलाते होंगे। बल्कि बहुत से लोग तो ऐसे भी है जो स्मार्टफोन को कभी चलाया ही नहीं लेकिन Whatsapp के बारे में जानते हैं। Whatsapp को आज भले ही कारोड़ों लोग यूज करते हों पर ऐसे बहुत कम लोग होंगे जो यह जानते है कि Whatsapp इतना कामयाब कैसे हुआ ? इसको किसने बनाया ? इसलिए आज हम आपको Whatsapp की सफलता के बारे में बता रहें हैं जिससे आपको Whatsapp से जुड़ी जानकारी मिलने के अलावा अपने जीवन में सफलता कि और बढ़ने कि प्रेरणा भी मिलेगी।
Whatsapp को किसने और कब बनाया?
Whatsapp को सन 2009 में दो दोस्तों ने मिलकर बनाया था जिसका नाम जेन कौम और ब्रायन एक्टन है। इन दोनों की कोशिश और मेहनत ने लोगों को सिखाया कि अपनी मंजिल को हासिल करने के लिए अगर कोई लगातार कोशिश करता है तो सफलता एक ना एक दिन उसे जरुर मिलती है। Whatsapp Success Storyजेन कौम का जन्म कब और कहाँ हुआ था ? Whatsapp Success Story
जैन कौम का जन्म सन 1976 में 24 फ़रवरी को युक्रेन के एक गाँव कीव में हुआ था। जैन कौम एक साधारण परिवार से थे और इनके पिता इमारत बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। जैन कौम (सन जोसे यूनिवर्सिटी) अमेरिका से अपनी पढ़ाई पुरी करने के बाद सन 1997 में Yahoo कंपनी में काम करने लगे।ब्रायन एक्टन का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
ब्रायन एक्टन का जन्म सन 1972 में 17 फ़रवरी को Michigan शहर में हुआ और उनका बचपन सेंट्रल फ्लोरिडा में गुजरा। ब्रायन एक्टन ने सन 1994 में यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पुरी की। इसके बाद उन्होंने Apple और Adobe कंपनी में सॉफ्टवेर इंजिनियर का काम किया। फिर वे सन 1996 में Yahoo कंपनी में काम करने लगे।10 साल Yahoo कंपनी में किया काम- Whatsapp Success Story
Yahoo कंपनी के ऑफिस में पहली बार जेन कौम और ब्रायन एक्टन की मुलाकात हुई। Yahoo कंपनी में काम करते हुए इन दोनों में अच्छी दोस्ती हो गयी। तक़रीबन 10 साल कम करने के बाद इन दोनों ने सन 2007 में Yahoo कंपनी को छोड़ने का फैसला किया और दोनों ने खुद के दम पर कुछ नया करने के बारे में सोचा।इसे भी पढ़े: जिंदगी में बदलाव लाने वाली कहानी
Whatsapp बनाने का आइडिया
जेन कौम जब टीवी देख रहे थे तब उनके दिमाग में एक आइडिया आया कि एक ऐसा App बनाए जिससे लोग बिना खर्चे के किसी खबर को एक दुसरे तक पहुँचा सके। इसके बाद दोनों मिलकर इस App को बनाने में लग गये। दोनों ने मिलकर App को बनाया। लेकिन शुरुवात में इन दोनों को बहुत सी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा और इसके लिए बहुत पैसा भी खर्च करना पड़ा। पहले जब कोई यूजर इसे अपने फोन में इनस्टॉल करता तो OTP आने के वजह से जेन कौम के खाते से पैसा कटता था। इसके अलावा शुरू में इस App में मेसेज दुसरे तक नहीं पहुँचने कि परेशानी भी थी। जेन कौम ने तंग आकार इस प्रोजेक्ट को छोड़ने के बारे में सोचा लेकिन ब्रायन एक्टन ने ऐसा करने से मना किया। इसके बाद दोनों मिलकर फिर से Whatsapp को विकसित करने में लग गए। दोनों के पास पैसे खत्म होने के बाद उन्होंने Whatsapp को आगे बढ़ाने के लिए फिर से नौकरी करने का फैसला लिया। दोनों Facebook के ऑफिस पहुंचे लेकिन नौकरी नहीं मिली। दोनों ने Twitter जैसी और भी कंपनियों में नौकरी करने कि कोशिश की पर नौकरी नहीं मिली। इसके बाद दोनों ने अपने दोस्तों को इस के बारे में बताया और मदद करने को कहा तब उनके दोस्तों ने उनकी मदद की। दोस्तों से पैसा मिलने के बाद दोनों ने फिर से Whatsapp को विकसित करने का काम शुरू किया और सन 2010 से सन 2014 के बीच Whatsapp पुरी दुनिया में फ़ैल गया। इसके बाद लगभग 2 करोड़ 50 लाख लोग रोजाना ही Whatsapp से जुड़ने लगे। Whatsapp के इस तरह सफल होने पर Facebook ने Whatsapp को लगभग 20 बिलियन डॉलर यानि तक़रीबन 1 लाख करोड़ से भी ज्यादा रुपये में ख़रीदा। इसी Facebook कंपनी ने एक समय इन दोनों को अपने यहाँ नौकरी देने से मना कर दिया था। लेकिन आज ये दोनों दोस्त इस कंपनी के शेयर होल्डर है। आज Whatsapp इतना सफल हो चूका है कि दुसरे सभी Messenger App को पीछे छोड़ दिया है।इस तरह कि कई ऐसे कहानियां है जिससे पता चलता है कि इन्सान अगर मेहनत और कोशिश करे तो बड़ी से बड़ी कामयाबी को हासिल कर सकता है। Whatsapp Success Story
इसे भी पढ़े: मोहम्मद अकबर की जीवनी
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment