Check Mi Product- हमारे देश भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में शोआमी (Mi) कंपनी ने बहुत ही कम समय में एक अलग ही पहचान बना ली है। भारत के बाजारों में शोआमी (Mi) कंपनी के प्रोडक्ट की बहुत ही ज्यादा डिमांड रहती है। धोखाधड़ी करने वाले लोग इस डिमांड का गलत फायदा उठा रहे हैं और बाज़ार में नकली प्रोडक्ट को बेच रहे हैं। एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक बैंग्लोर के चार और चेन्नई के तीन सप्लायर से शोआमी (Mi) कंपनी के लगभग 33 लाख रुपये के नकली प्रोडक्ट को जब्त किया जा चूका है। Check Mi Product
इन प्रोडक्ट को किया गया जब्त- Check Mi Product
रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक बैंग्लोर और चेन्नई के पुलिस स्टेशन में शोआमी (Mi) कंपनी ने एंटी काउंटरफिट प्रोग्राम के तहत एक केश दर्ज कराइ थी। इसके बाद अक्टूबर और नवंबर के महीने में पुलिस ने वहां पर शोआमी (Mi) कंपनी के नकली प्रोडक्ट की छापामारी की। इस छापामारी में पुलिस ने शोआमी (Mi) कंपनी के कई तरह के प्रोडक्ट स्मार्टफोन, मोबाइल बैक कवर, इयरफोन, चार्जर और पावरबैंक को जब्त किया।
3 हजार नकली सामान जब्त- Check Mi Product
रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक बैंग्लोर और चेन्नई में शोआमी (Mi) कंपनी के लगभग 33 लाख रुपये के 3 हजार नकली सामान जब्त किये गए। इसमें से लगभग 24.9 लाख रुपए के नकली सामान चेन्नई से और लगभग 8.4 लाख रुपये के नकली सामान बैंग्लोर से जब्त किये गए हैं।
इसे भी पढ़े: Xiaomi प्रोडक्ट खरीदने से पहले जानें
शोआमी (Mi) कंपनी असली प्रोडक्ट चेक करने का तरीका
शोआमी (Mi) कंपनी के असली प्रोडक्ट में सिक्योरिटी कोड होता है जिसे आप शोआमी (Mi) कंपनी के वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। शोआमी (Mi) कंपनी की असली प्रोडक्ट के रिटेल बॉक्स की क्वॉलिटी को आप Mi Store और Mi Home पर मौजूद प्रोडक्ट से मिला सकते हैं। असली प्रोडक्ट में Mi India logo नकली प्रोडक्ट से अलग होता है। कंपनी अथॉराइज्ड फिटनेस प्रोडक्ट को Mi Band Mi Fit App कनेक्टिवटी के साथ देती है। शोआमी (Mi) कंपनी के असली केबल नकली केबल के मुकाबले में बहुत ही मजबूत होते हैं और यह आसानी से नहीं टूटते हैं। Check Mi Product
इसे भी पढ़े: Note 6 Pro में आग लगने पर XIAOMI ने किया अलर्ट
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment