Lakshmi Vilas Bank Merged- आज के समय में बैंक में खाता रहना बहुत ही जरुरी है। बहुत से ऐसे सरकारी और प्राइवेट काम है जिसमे बैंक खाते की जरुरत होती है। ऐसे में ग्राहकों के पास बैंक खाता न रहने पर कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ग्राहकों को बैंक पैसा जमा करने से लेकर निकालने तक की कई सुविधा देता है। लेकिन कभी कभी बैंकों के नियमों में बदलाव के कारण या फिर बैंक पर लगे किसी प्रतिबन्ध के कारण ग्राहकों को पैसा निकालने से लेकर पैसा जमा करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समय केंद्र सरकार ने एक प्राइवेट सेक्टर के बैंक लक्ष्मी विलास बैंक में कुछ प्रतिबन्ध लगा दिया है। इसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने इस बैंक को संकट से उभरने के लिए DBS Bank India Ltd के साथ मर्ज होने का प्रस्ताव भी रखा है। आइये लक्ष्मी विलास बैंक पर लगे प्रतिबन्ध और प्रस्ताव से जुड़ी जरुरी बातों को जानते हैं। Lakshmi Vilas Bank Merged
लक्ष्मी विलास बैंक पर लगा प्रतिबन्ध- Lakshmi Vilas Bank Merged
वित्त मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है कि केंद्र सरकार ने प्राइवेट सेक्टर के बैंक लक्ष्मी विलास बैंक पर प्रतिबन्ध लगाते हुए बैंक के बोर्ड को अपने हाथों में ले लिया है। इसके अलावा बैंक से पैसा निकालने के नियम में भी एक महिना यानी 16 दिसंबर तक के लिए बदलाव किया गया है। अब ग्राहक बैंक से 16 दिसंबर तक सिर्फ 25 हजार रुपये ही निकाल सकते हैं। ग्राहक कुछ ख़ास जरूरतों के कारण जैसे बीमारी का इलाज, शादी में भारतीय रिजर्व बैंक से इजाजत लेकर 25 हजार रुपये से भी ज्यादा पैसे निकाल सकते हैं। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक ने लक्ष्मी विलास बैंक का प्रशासक केनरा बैंक के पूर्व नॉन-एग्जीक्यूटीव चेयरमेंन टी एन मनोहरन को बानाया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि बैंक लगातार कर्ज में डूब रहा है जिसको देखते हुए यह फैसला लेना बहुत ही जरुरी हो गया था।
इसे भी पढ़े: भारत के संविधान कि रोचक बातें
लक्ष्मी विलास बैंक को मिला प्रस्ताव
भारतीय रिजर्व बैंक ने लक्ष्मी विलास बैंक को वित्तीय संकट से उभरने के लिए DBS Bank India Ltd के साथ मर्ज होने का प्रस्ताव दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया है कि DBS Bank सिंगापुर के प्रमुख फाईनेंशिय सर्विसेज ग्रुप DBS Group Holdings Ltd की अनूषंगी होने के कारण बहुत ही अच्छी हालत में है। भारतीय रिजर्व बैंक से मिली जानकारी के मुताबिक 31 मार्च को बैंक की कुल नियामकीय पूंजी 7,023 करोड़ रुपये थी जो 30 जून में बढ़कर 7,109 करोड़ रुपये हो गई थी। Lakshmi Vilas Bank Merged
इसे भी पढ़े: दुनिया में बना सबसे पहला 24 कैरेट सोने का होटल
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment