छोटे बच्चों में ये लक्षण दिखे तो हो सकता है डेंगू - Dengue In Infants

छोटे बच्चों में ये लक्षण दिखे तो हो सकता है डेंगू - Dengue In Infants

Dengue In Infants- बारिश के मौसम में मच्छर बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। मच्छरों के काटने से हमें कई तरह की खतरनाक और जानलेवा बीमारियाँ जैसे पीला बुखार, चिकनगुनिया, जीका, मलेरिया, और डेंगू भी हो सकती है। शरीर में जितना ज्यादा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रहता है उतना ही ज्यादा हम किसी बीमारी से बचे रह सकते हैं। मच्छरों के काटने से होने वाले बीमारी का शिकार ज्यादातर बूढ़े और बच्चे होते हैं क्यूंकि बूढ़े और बच्चों की इम्यूनिटी सिस्टम बहुत कमजोर होती है। हर साल हजारों लोगों की मौत का कारण बनने वाले एक आम बीमारी डेंगू भी है। डेंगू बीमारी के शुरुवाती लक्षण बिलकुल ही नहीं दीखते हैं इसी वजह से ये और भी खतरनाक बीमारी हो सकता है। खासकर छोटे बच्चों में डेंगू बीमारी के लक्षण दिखने में 3 से 4 दिन लग जाते हैं इसलिए छोटे बच्चों का मामला ज्यादा खतरनाक हो सकता है। अगर आपको बच्चे में डेंगू बीमारी के लक्षण का पता करना है निचे बताये गए कुछ बातों पर खास ध्यान रखें।       
  

व्यवहार का बदलना 

बड़े आदमियों के मुकाबले छोटे बच्चे यह नहीं समझ पाते हैं कि उनके साथ कैसी परेशानी हो रही है। इसके कारण बच्चे उत्तेजित और चिड़चिड़े होने लगते हैं। पहले के मुकाबले बच्चे ज्यादा नखरे करने लगते हैं और जल्दी सोते भी नहीं हैं। Dengue In Infants 

फ्लू के लक्षण- Dengue In Infants

बच्चा अगर खांसी, नाक का बहना और तेज बुखार जैसे बिमारियों से पीड़ित होता है तो यह लक्षण डेंगू के बीमारी का हो सकता है। वैसे ये लक्षण बहुत ही साधारण है लेकिन अगर 24 घंटे में भी बुखार ना उतरे तो बच्चे को किसी अच्छे डॉक्टर से जरुर दिखा लें।   
 

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या

अगर बच्चे में उल्टी, जी मिचलाना इस तरह के लक्षण हो तो उसे लोग ग़लती से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या समझते हैं। इस में बच्चे के पेट में बहुत तेज दर्द भी हो सकता है। ऐसी किसी भी परेशानी में जल्द ही डॉक्टर से सलाह लें। 

शरीर में दर्द होना- Dengue In Infants 

बच्चा अगर सिरदर्द, पीठ दर्द, और जोड़ो के दर्द को महसूस करता है तो यह लक्षण भी डेंगू के हो सकते हैं। इस तरह की परेशानी में आप डॉक्टर से मिलें।   

त्वचा की समस्या 

बच्चे के शरीर में लाल दाने या चकत्ता निकलना डेंगू बीमारी का सबसे साधारण लक्षण है जो पैच में खसरे कि तरह ही नजर आते हैं। इसके अलावा खुजली भी डेंगू का एक लक्षण हो सकता है।   


रक्तश्राव होना 

बच्चों के नाक और मसुडों से रक्तश्राव होने का एक कारण प्लेटलेट काउंट का कम होना है। रक्तश्राव होने से शोक सिंड्रोम या बुखार जैसी खतरनाक स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए ऐसे किसी भी मामले की खबर जल्द से जल्द डॉक्टर को दे। Dengue In Infants


देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे। 

0/post a comment

Previous Post Next Post