जियोनी कंपनी ने Gionee M12 स्मार्टफोन किया लॉन्च- Gionee M12 Launched

जियोनी कंपनी ने Gionee M12 स्मार्टफोन किया लॉन्च- Gionee M12 Launched


Gionee M12 Launched- आये दिन रोज नए नए स्मार्टफोन लॉन्च होते रहते हैं। स्मार्टफोन में बहुत से काम के फीचर होने के कारण यह आज लोगों की एक बहुत ही अहम जरुरत बन गई है। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी भी इसी कोशिश में रहती है, कि वह अपने ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन को ज्यादा से ज्यादा फीचर के साथ और कम से कम कीमत में लॉन्च कर सके। इसी बीच स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी जियोनी ने अपने एक नए स्मार्टफोन Gionee M12 को दमदार 5100mAh की बैटरी और चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया है।

जियोनी कंपनी ने अपने Gionee M12 स्मार्टफोन को नाइजीरिया में लॉन्च किया है। जियोनी कंपनी का Gionee M12 स्मार्टफोन दुसरे देशों में कब तक लॉन्च किया जाएगा कंपनी के तरफ से इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। आइये जियोनी कंपनी के Gionee M12 स्मार्टफोन की बेहतरीन फीचर और कीमत के बारे में जानते हैं। Gionee M12 Launched 

Gionee M12 स्मार्टफोन के फीचर- Gionee M12 Launched   

जियोनी कंपनी ने Gionee M12 स्मार्टफोन को 6 जीबी रैम और 128 जीबी वाले स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसे मेमोरी कार्ड की सहायता से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में 6.55 इंच का HD+ डिस्प्ले है और इसका रीजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। इस फोन को मीडियाटेक हीलियो  P22 और मीडियाटेक हीलियो A25 दो अलग अलग प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। 

इस फोन में सेल्फी और वीडियो कालिंग बात करने के लिए आगे के तरफ एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। इस फोन में पीछे के तरफ चार कैमरा का सेटअप दिया गया है, पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसमें GM1 सेंसर है, दूसरा कैमरा वाइड एंगल 5 मेगापिक्सल का, तीसरा और चौथा कैमरा 2-2 मेगापिक्सल का है। इस फोन में 5100mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। इस फोन में सिक्यूरिटी के लिए  फिंगरप्रिंट सेंसर की फीचर दी गई है।

Gionee M12 स्मार्टफोन की कीमत

जियोनी कंपनी के Gionee M12 फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट जिसका प्रोसेसर हीलियो P22 है उसकी कीमत NGN (नाइरा) 75,000 यानि लगभग 14,600 रुपये है। इसके अलावा इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट जिसका प्रोसेसर हीलियो P25 है उसकी कीमत NGN 78,900 यानि लगभग 15,400 रुपये है और हीलियो P22 प्रोसेसर वाले वेरिएंट की कीमत NGN 85,000 यानि लगभग 16,600 रुपये है।   

देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे। 

0/post a comment

Previous Post Next Post