प्रधानमंत्री रखेंगे हर घर नल योजना की नींव- UP Har Ghar Nal Yojna

प्रधानमंत्री रखेंगे हर घर नल योजना की नींव- UP Har Ghar Nal Yojna

UP Har Ghar Nal Yojna- कोरोना के इस काल में बहुत से कार्य को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये या वर्चुअल तरीके से किया जा रहा है। हमारे भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज इतवार के दिन ही एक वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हर घर नल योजना के तहत मिर्जापुर क्षेत्र के गांव और सोनभद्र क्षेत्र के गांव में पीने वाली पानी की पाइप लाइन बिछाने की नींव रखेंगे। रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस योजना के लिए कुल 5555.38 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। आज से केंद्र सरकार के हर घर नल योजना के जरिये उत्तर प्रदेश की सरकार मिर्जापुर क्षेत्र के लगभग 1606 गांव में पीने वाली पानी को मुहैया कराने के लिए पाइप लाइन बिछाने की शुरुआत करने वाली है। सरकार के इस योजना से मिर्जापुर क्षेत्र के गांव में रहने वाले लगभग लाखों लोगों को फायदा पहुंचेगा। इसके अलावा इस योजना से सोनभद्र क्षेत्र के गांव के लाखों लोगों को जोड़ने की शुरुआत किया जाएगा।  

योगी आदित्य नाथ ने दी जानकारी- UP Har Ghar Nal Yojna 

एक ट्विट के जरिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा इस नींव के रखे जाने के बारे में बताया। UP Har Ghar Nal Yojna

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इसके बाद मिर्जापुर के टाडा फाल गो आश्रय में जाकर गोपाष्टमी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दीन दयाल उपध्याय अन्त्योदय स्कीम के तहत स्कूल का कपड़ा तैयार करने वाली औरतों को उनके मेहनत के लिए चेक प्रदान करेंगे। 

इसे भी पढ़े: ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए अप्लाई करे

कुल 5555.38 करोड़ रुपये की योजना 

रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में इस योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने में कुल कुल 5555.38 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें मिर्जापुर क्षेत्र में बांध पर जमा हुए पानी को सप्लाई कर पीने के लिए बनाने में 2343.20 करोड़ रुपये और सोनभद्र क्षेत्र के गांव में 3212 .18 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। जल शक्ति मंत्रालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि इस योजना को पूरा होने में लगभग दो साल यानि 24 महीने लग जाएंगे। जल शक्ति मंत्रालय के मुताबिक इस योजना का फायदा इन दोनों जगहों में रहने वाले लगभग 40 लाख से ज्यादा परिवार को होगा।  UP Har Ghar Nal Yojna 

इसे भी पढ़े: सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के फायदे

देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे। 

0/post a comment

Previous Post Next Post