Kukur Tihar Celebrated Diwali - हमारे देश भारत में लगभग सभी धर्मों के लोग रहते हैं। हमारे देश भारत में त्यौहारों के समय में एक अलग ही रौनक रहती है। भारत में दिवाली के त्यौहार पर देश जगमग और रोशन हो जाता है। दिवाली हिन्दू धर्म का एक बहुत ही बड़ा त्यौहार है। हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार जिस दिन भगवान राम 14 सालों का वनवास करके अयोध्या आये थे उसी दिन दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है। दिवाली का त्यौहार भारत के अलावा और भी कई देशों में मनाई जाती है। अलग अलग देशों में अलग अलग तरह से दिवाली मनाई जाती है। हमारे देश भारत में दिवाली के त्यौहार में लोग अपने घरों की साफ़ सफाई करते हैं, नए कपड़े पहनते हैं, लक्ष्मी पूजा करते हैं, लोगों को मिठाइयाँ बांटते हैं, दिया जलाते हैं और बहुत ज्यादा पटाखे भी उड़ाते हैं। लेकिन हमारा एक पड़ोसी देश नेपाल ऐसा भी है जहाँ दिवाली का त्यौहार कुछ अलग ही तरीके से मनाया जाता है। आइये जानते हैं कि यहाँ के लोग दिवाली कैसे मनाते हैं।
नेपाल में दिवाली को तिहार कहते हैं- Kukur Tihar Celebrated Diwali
हमारे पड़ोसी देश नेपाल में दिवाली के त्यौहार को तिहार का त्यौहार कहते हैं। यहाँ भी लोग वैसे ही दिवाली मनाते हैं जैसे भारत में मनाई जाती है। यहाँ भी लोग इस त्यौहार में अपने घरों की साफ़ सफाई करते हैं, नए कपड़े पहनते हैं, लोगों को मिठाइयाँ बांटते हैं, दिया जलाते हैं और बहुत ज्यादा पटाखे भी उड़ाते हैं लेकिन यहाँ पर दिवाली के 5 दिन बाद तक कुकुर तिहार मनाते हैं। यहाँ के लोग कुकुर तिहार में कुत्ते के अलावा कौआ, बैल और गाय की पूजा भी करते हैं। इस त्यौहार पर कुत्ते को सम्मान देने के लिए उसे तिलक लगाया जाता है, फुल की माला पहनाई जाती है और फिर उसकी पूजा की जाती है। Kukur Tihar Celebrated Diwali
इसे भी पढ़े: दुनिया में बना सबसे पहला 24 कैरेट सोने का होटल
कुत्ते की पूजा क्योँ की जाती है?
कुकुर तिहार मनाने वाले नेपाल के लोगों के अनुसार कुत्ता यम देवता का संदेशवाहक है। नेपाल में कुकुर तिहार मनाने वाले लोगों का यह भी मानना है कि कुत्ता मर जाने के बाद भी मालिक की सुरक्षा करते हैं। इसके अलावा ये लोग चाहते हैं की कुत्ता हमेशा इनके साथ ही रहे। यही कारण है कि कुकुर तिहार में कुत्ते को सम्मान देने के लिए उसे तिलक लगाकर,फुल-माला पहनाकर उसकी पूजा करते हैं। यही नहीं कुत्ते को खाने के लिए खास तरह के पकवान पकाते हैं और दूध, दही, अंडा भी खिलाते हैं। Kukur Tihar Celebrated Diwali
इसे भी पढ़े: रोचक बातें जो आपको हैरान कर देंगे
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment