Happy Children Day- हमारे देश भारत में हर साल हम लोग 14 नवम्बर को बड़े ही धूम-धाम से बाल दिवस के रूप में मनाते है। दरअसल 14 नवम्बर को बाल दिवस के रूप में मनाने का कारण यह है कि 14 नवम्बर सन 1889 को हमारे देश भारत के सबसे पहले प्रधानमंत्री श्री पण्डित जवाहरलाल नेहरु का जन्म हुआ था। हमारे देश भारत के सबसे पहले प्रधानमंत्री श्री पण्डित जवाहरलाल नेहरु जी को बच्चों से बहुत ज्यादा प्यार था, और बच्चें भी श्री पण्डित जवाहरलाल नेहरु जी को बहुत चाहते थे और प्यार से उन्हें चाचा नेहरु कहकर बुलाया करते थे।
अब तो आप लोगों को पता चल ही गया होगा कि बाल दिवस हम किसे याद करके कब और क्यों मनाते है आइये अब हम यह भी जान लेते है कि बाल दिवस को कैसे मनाया जाता है हम बाल दिवस में क्या करते हैं?बाल दिवस को कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है? Happy Children Day
हमारे देश भारत में बाल दिवस 14 नवम्बर को श्री पण्डित जवाहरलाल नेहरु जी को याद करके उनके सम्मान में एक त्यौहार के रूप में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। जैसे कि नाम से ही पता चल रहा है कि बाल दिवस खास तौर पर बच्चों का त्यौहार है, बाल दिवस के दिन स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चें संगीत और नृत्य के अलावा बाल दिवस पर भाषण जैसे कई तरह के प्रोग्राम को आयोजित करते हैं, और सभी प्रोग्राम में हिस्सा लेकर बच्चे अपने अपने हुनर को दिखाते हैं। Happy Children Dayअगर आप भी बाल दिवस पर भाषण के प्रोग्राम में हिस्सा लेते हैं तो आपके मन में भी कहीं ना कहीं यह बात जरुर रहती है कि बाल दिवस पर भाषण के प्रोग्राम में हम किन बातों को बताकर अपनी भाषण को एक कामयाब भाषण बनाये। आइये अब हम बताते हैं कि बाल दिवस के प्रोग्राम में आपको क्या बोलना है और कैसे बोलना है?
इसे भी पढ़े: मोहम्मद अकबर की जीवनी
बाल दिवस पर भाषण कैसे करे?
दोस्तों, हमारे देश भारत में हर साल हम लोग 14 नवम्बर को बड़े ही धूम-धाम से बाल दिवस के रूप में मनाते है क्यूंकि 14 नवम्बर सन 1889 को हमारे देश भारत के सबसे पहले प्रधानमंत्री श्री पण्डित जवाहरलाल नेहरु का जन्म हुआ था। श्री पण्डित जवाहरलाल नेहरु जी को बच्चों से बहुत ज्यादा प्यार था और बच्चें भी श्री पण्डित जवाहरलाल नेहरु जी को बहुत चाहते थे, और प्यार से उन्हें चाचा नेहरु कहकर बुलाया करते थे। श्री पण्डित जवाहरलाल नेहरु जी ने अपने जन्म दिन के दिन को बच्चों के लिए समर्पित कर दिया। इसी वजह से हम लोग 14 नवम्बर को श्री पण्डित जवाहरलाल नेहरु जी का जन्मदिन न मनाकर बाल दिवस मनाते हैं।बाल दिवस को तो हम लोग श्री पण्डित जवाहरलाल नेहरु जी को याद करके उनके सम्मान में एक त्यौहार के रूप में बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं। लेकिन बाल दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में श्री पण्डित जवाहरलाल नेहरु जी के आदर्शों को जागरूक करना और माता-पिता को बच्चों के प्रति जागरूक करना है। बच्चे देश के भविष्य होते हैं यही आज के बच्चे कल बड़े होकर कोई डॉक्टर बनता है. कोई इंजिनियर बनता है, तो कोई एक अच्छा टीचर बनकर हजारों बच्चों को एक अच्छा आदमी बनाता है। हम सब को मिलकर इस बात कि कोशिश करनी होगी कि हम बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और महापुरुषों कि जिंदगी को उनके सामने रखें, कि किस तरह उन्होंने अपनी जिंदगी में बदलाव लाकर सिर्फ अपना ही नहीं बल्कि अपने देश का भी नाम रोशन कर दिया। Happy Children Day
इसे भी पढ़े: जिंदगी में बदलाव लाने वाली कहानी
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment