इन्टरनेट की रोचक बातें- Internet Ki Rochak Jankari


Internet Ki Rochak Jankari
- इन्टरनेट को हमलोग अपनी भाषा हिंदी में अंतरजाल कह सकते हैं। इन्टरनेट आज हम सब की एक बहुत ही अहम जरुरत बन गयी है। इन्टरनेट के होने से बहुत सारा काम बहुत ही आसान हो गया है। इस के सहायता से अब घर बैठे किसी भी काम को लोग बहुत ही आसानी से कर सकते हैं लोगो को बहार जाने की जरुरत नहीं होती है। चाहे यात्रा करने के लिए टिकट लेना हो या फिर कोई पेमेंट करना हो। इसके अलावा बहुत से लोग अपने जरुरत के अलग अलग काम जैसे पढ़ाई, जिम,योगा या कुछ सीखना हो तो इन्टरनेट का इस्तेमाल करते हैं। हम में से लगभग सभी लोगों को रोजाना ही किसी ना किसी काम में इन्टरनेट की जरुरत होती है और हम उसका इस्तमाल भी करते है। लेकिन इन्टरनेट के बारे में बहुत सी ऐसी बातें हैं जिसे हमलोग शायद ही जानते हैं। आइये हमलोग इन्टरनेट से जुड़ी कुछ रोचक बातों को जानते हैं। Internet Ki Rochak Jankari

इन्टरनेट की कुछ जानकारी- Internet Ki Rochak Jankari 

1. टेलीफोन को 5 करोड़ लोगों तक पहुँचने में तक़रीबन 75 साल लगे, रेडियो को 5 करोड़ लोगों तक पहुँचने में तक़रीबन 38 साल लगे, टेलीविज़न को 5 करोड़ लोगों तक पहुँचने में तक़रीबन 13 साल लगे जबकि इन्टरनेट को 5 करोड़ लोगों तक पहुँचने में सिर्फ 4 साल का समय लगा था।  
2. स्वीडेन में सबसे ज्यादा लोग इन्टरनेट से जुड़े हैं जो किसी भी दुसरे देश के आबादी के मुकाबले में सबसे ज्यादा है। 
3. आपलोगों ने इन्टरनेट के साथ www को सुना होगा। लेकिन क्या आपको पता है की e-mail इससे भी ज्यादा पुराना है। 
4. सन 1995 में सितम्बर महीने से पहले डोमेन रजिस्टर करने के लिए पैसे नहीं देने होते थे।
5 आंकड़ों के मुताबिक महीने में 10 लाख से भी ज्यादा डोमेन रजिस्टर होते हैं और सन 2018 के जनवरी महीने के मुताबिक इन्टरनेट पर तक़रीबन 1 अरब 131 करोड़ से भी ज्यादा वेबसाइट बनी हुई थी।   


6. सबसे पहले सन 1985 में 15 मार्च को जिस डोमेन को रजिस्टर किया गया उसका नाम www.symbolics.com था।  
7. एकोसिया नाम का एक सर्च इंजन  ब्राजील में है जो अपनी कमी में से तक़रीबन 80 प्रतिशत पैसे पेड़ पौधे लगाने के लये खर्च करता है। 
8. नोर्वे एक ऐसा देश हैं जहाँ कैदियों के लिए भी इन्टरनेट चलने की व्यवस्था की गयी है।
9. हमारे देश भारत में सन 1995 के 15 अगस्त को VSNL के द्वारा इन्टरनेट की शुरुवात की गयी थी।  
10. इन्टरनेट का सबसे पहला मशहूर ब्राउजर Mosaic था। Internet Ki Rochak Jankari

0/post a comment

Previous Post Next Post