डायबिटीज के मरीज को ये चीजें नहीं खानी चाहिए- Diabetic Suffer These Food

डायबिटीज के मरीज को ये चीजें नहीं खानी चाहिए- Diabetic Suffer These Food

Diabetic Suffer These Food
- इस समय में बहुत से ऐसे लोग हैं जो डायबिटीज यानि शुगर की बीमारी से परेशान है। डायबिटीज की बीमारी बहुत ज्यादा और अक्सर लोगों को होने के कारण एक आम बीमारी बन गयी है। डायबिटीज के बीमारी की पहचान किसी इन्सान के खून में मौजूद शुगर के मात्रा के आधार पर किया जाता है। शुगर की बीमारी होने का एक कारण है हमारे शरीर में इन्सुलिन ना बन पाना। इन्सुलिन का स्त्राव सहि तरीके से ना होने के कारण ही शरीर में ग्लूकोज़ बढ़ने लगता है। डायबिटीज की बीमारी पुरे तरह से तो सही होना मुश्किल है लेकिन खाने पीने की चीजों में कुछ बदलाव करके शरीर में शुगर को बढ़ने से कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीज को इस बात का जानना बहुत जरुरी है कि उसे किस चीज को खाने पीने से नुकसान नहीं होगा और किस चीज को खाने पीने से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने के वजह से नुकसान हो सकता है। आइये जानते हैं कि डायबिटीज के मरीज को किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

तरबूज को ना खाएं 

डायबिटीज के मरीज को ज्यादा तरबूज का सेवन करने से बचना चाहिए। तरबूज में 72 ग्लाइसेमिक इंडेक्स होते हैं जो डायबिटीज के मरीज को नुकसान पहुंचा सकते हैं। तरबूज का ज्यादा सेवन करने से शरीर में शुगर के मात्रा बढ़ने के साथ साथ हाइ ब्लड प्रेशर की बीमारी भी होने की संभावना रहती है। Diabetic Suffer These Food    

किशमिश को ना खाएं- Diabetic Suffer These Food 

डायबिटीज के मरीज को किशमिश खाने से परेशानी का सामना करना पर सकता है क्यूंकि इसको खाने से भी खून में शुगर की मात्रा बढ़ने का खतरा रहता है। किशमिश अंगुर का कांसन्ट्रेटीड फॉर्म है और 1 कप अंगुर में 27 ग्राम कार्बोहाईड्रेट की मात्रा रहती है तो 
1 कप किशमिश में लगभग अंगूर से चार गुना से भी ज्यादा 115 ग्राम कार्बोहाईड्रेट की मात्रा रहती है।

आलू को ना खाएं 

आलू का इस्तमाल लोग बहुत ज्यादा ही करते हैं। ऐसी बहुत सी रेसिपी है जिसमे आलू का इस्तमाल करके बनाया जाता है। बहुत से लोग रायता, पुलाव या फिर सब्जी के ग्रेवी में भी आलू रखते हैं। आलू में ल्यूटिन, मैंगनीज, ट्रायप्टोफान, कॉपर, विटामिन B, फाइबर, पोटेशियम और विटमिन C पाए जाते हैं। लेकिन आलू में हाई कार्बोहाइड्रेट होता है जिसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ही ज्यादा होता है जो शरीर में ब्लड शुगर को बढ़ाकर डायबिटीज के मरीज को नुकसान पहुंचा सकता है।

आम को ना खाएं- Diabetic Suffer These Food   

डायबिटीज के मरीज को उन फलों से दूर रहना चाहिए जिसमें शुगर ज्यादा मात्रा में पायी जाती है। फल में प्राकृतिक रुप से शुगर मौजूद होता है खासकर के आम में शुगर की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है जिससे डायबिटीज के मरीज को आम नहीं खाना चाहिए। 

फ़ुल फैट दूध का सेवन ना करे 

दूध हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसके कारण दूध को आहार में शामिल करने का सलाह भी दिया जाता है। लेकिन डायबिटीज के मरीज को फ़ुल फैट के बदले लो फेट दूध का सेवन करना चाहिए।


चीकू को ना खाएं   

चीकू का फल मीठा होने के साथ इसका ग्लाइसेमीक इंडेक्स भी बहुत ज्यादा होता है जिसके कारण चीकू के फल को खाना डायबिटीज के मरीजों को नुकसान पहुंचा सकता है। Diabetic Suffer These Food  


देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज  TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे। 

0/post a comment

Previous Post Next Post