अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जीत सकते है 1 लाख तक इनाम- Yoga Pratiyogita


Yoga Pratiyogita
- कोरोना वायरस के खतरनाक प्रकोप के कारण डिजिटल को बहुत ज्यादा बढ़ावा मिल रहा है। इस बार सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भी डिजिटल तरीके से मनाये जाने की घोषणा कर दी है। जानकारी के मुताबिक इस की घोषणा आयुष मंत्रालय के साथ एक बैठक में भारतीय संस्कृतिक सम्बन्ध परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर विनय ने की। उन्होंने यह भी कहा कि इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में कुछ जरुरी बातों को बताया जाएगा जिनमें इस खतरनाक महामारी से लड़ने में इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाना, लोगों के लिए योग कितना उपयोगी है और इस संकट के समय में प्रबंधन में समुदाय को मजबूत करना। इसके अलावा इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आप जीत सकते है 1 लाख रुपये का इनाम जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की है।    

मेरा जीवन - मेरा योग प्रतियोगिता 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस साल होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों के लिए एक प्रतियोगिता का एलान किया है जिसका नाम मेरा जीवन - मेरा योग विडियो ब्लॉगिंग प्रतियोगिता है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लोगों से आह्वान भी किया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर आप 1 लाख रुपये जीत भी सकते हैं। Yoga Pratiyogita  

प्रतियोगिता का उद्देश्य- Yoga Pratiyogita 

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य कोटेचा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तरफ से आयोजित प्रतियोगिता में लोग काफी उत्साह दिखा रहे हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य आईसीसीआर योग और आयुष मंत्रालय के बारे में जागरूक करना है इसके साथ ही लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस डिजिटल तरीके से मनाने के लिए और इसमें सक्रिय रहने के लिए लोगों को तैयार करना है। उन्होंने यह भी कहा कि योग स्टूडियो, योगा संस्थानों, योग प्रोफेसनल जैसे सभी हितधारक को इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट सहित कई प्लेटफॉर्मों के जरिये इस प्रतियोगिता के बारे में जागरूक किया जा रहा है। 

प्रतियोगिता में अप्लाई कैसे करे ? Yoga Pratiyogita

यह प्रतियोगिता डिजिटल प्लेटफोर्म पर शरू हो चुकी है और 15 जून तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में अप्लाई करने के लिए आप भारत सरकार की इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले तीन श्रेणी के लोग 18 साल से कम उम्र वाले, 18 साल से ज्यादा उम्र वाले और योग प्रोफेसनल वाले हैं। इन श्रेणियों में पुरुष और महिला की अलग अलग कुल 6 श्रेणी है।   


प्रतियगिता जितने वाले को क्या मिलेगा ?

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित मेरा जीवन - मेरा योग विडियो ब्लॉगिंग प्रतियोगिता भारत में जीतने वाले पहले विजेता को 1 लाख रुपये, दुसरे विजेता को 50 हजार रुपये और तीसरे विजेता को 25 हजार रुपये मीलेंगे और भारत के बाहर जीतने वाले पहले विजेता को 2500 डॉलर, दुसरे विजेता को 1500 डॉलर और तीसरे विजेता को 1000 डॉलर मीलेंगे। Yoga Pratiyogita

0/post a comment

Previous Post Next Post