ATM को छुए बिना मोबाइल से कैश निकालने की सर्विस- Touchless ATM Service


Touchless ATM Service
- इस समय में बहुत से लोग ATM का इस्तमाल करते हैं। ATM के इस्तमाल से बहुत सारे फायदे है तो इसके कुछ नुकसान भी हैं। आपलोगों को पता है की इस समय कोरोना वायरस का संक्रमण ना फैले इसके लिए बहुत से उपाय किये जा रहे है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए रोजाना ही कुछ ना कुछ नियम बनाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है की ATM छूने से भी कोरोना संक्रमण का खतरा रहता है। इसी को देखते हुए अब कैश एंड डिजीटल पेमेंट सॉल्यूशन एंड ऑटोमेशन टेक्नोलॉज़ी उपलब्ध कंपनी AGS Transact Tecnologies एक Touchles सॉल्यूशन लायी है जिससे लोगों को ATM मशीन में कार्ड लगाने की ज़रूरत नहीं होगी। AGS पुरे देश में तक़रीबन 72 हजार से भी ज़्यादा ATM मशीन को मैनेज और इनस्टॉल का काम करती है।

काम कैसे करेगा ? Touchless ATM Service

Touchles सॉल्यूशन में कार्ड होल्डर अपने मोबाइल फोन से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस प्रक्रिया में ATM मशीन के स्क्रीन पर एक QR दिखाई देगा जिसे अपने मोबाइल फोन से स्कैन कर ATM मशीन से पैसों को निकला जा सकता है। इस प्रक्रिया में लोगों को ATM मशीन के Keypad या फिर सर्फेस को छूना भी नहीं पड़ेगा यही नहीं कार्ड होल्डर अपने मोबाइल फोन से ही अपने ATM पिन को डाल सकते हैं। बहुत ही आसान शब्द में कहे तो आप जैसे QR code,  Google Pay या  paytm से स्कैन करके लेन देन करते हैं उसी तरह से आप ATM मशीन से कॉन्टैक्टलेस तरीके से पैसा निकाल सकते हैं। AGS Transact Tecnologies ने इसका डेमो इंटरेस्टेड बैंक को भेज दिया है और अगर बैंक इसे अप्रूव कर देती है तो बहुत जल्द ही पुरे देश के लोग इस प्रक्रिया से ATM मशीन से पैसे निकाल सकते हैं। Touchless ATM Service  


पैसा निकालने की प्रक्रिया 

Touchles सॉल्यूशन से पैसा निकालने के लिये सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में बैंक का एप्प खोलना है। उसके बाद QR Code Withdrawls आप्शन को चुनने के बाद आपको कितना पैसा निकलना है वो एंटर करना है। फिर आपको ATM मशीन पर दिखने वाले QR कोड को स्कैन करना है। फिर अपने मोबाइल फोन की स्क्रीन पर Proceed के आप्शन पर क्लीक करना है और Transaction कन्फर्म करने के लिए सिक्यूरिटी पिन डालना है इसके बाद आप पैसे और रिसिप्ट कलेक्ट कर सकते हैं। Touchless ATM Service

0/post a comment

Previous Post Next Post