भाजपा विधायक राजेंद्र शुकला ने मांगी मदद
सोनू सूद को इस तरह लोगो की मदद करता देख मध्य प्रदेश के रीवा ज़िले के भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक राजेंद्र शुकला ने मदद मांगी। राजेंद्र शुकला ने सोनू सूद से ट्विट के जरिये मदद मांगते हुए मुंबई में फंसे सतना और रीवा के लोगों के नाम की लिस्ट भेजी। भाजपा विधायक राजेंद्र शुकला ने सोनू सूद को टेग करते हुए लिखा की यह सतना और रीवा के लोगों के नाम की लिस्ट है जो मध्य प्रदेश के निवासी है और अभी तक मुंबई में फंसे हुए हैं। कृपया उन लोगों को घर तक पहुँचाने में मदद करे। इसके बाद सोनू सूद ने इस ट्विट के जवाब में लिखा कि सर, अब कोइ भी नहीं फँसेगा। आपके यहाँ के प्रवासी मजदुर को कल आपके पास भेज देंगे सर, इसके अलावा सोनू सूद ने यह भी लिखा कि अगर मैं कभी मध्य प्रदेश में आया तो पोहा ज़रूर खिलाना। इसके बाद फिर भाजपा विधायक राजेंद्र शुकला ने सोनू सूद को ट्विट में लिखा की सोनू सूद जी आपका धन्यवाद बिंध्य की पावन भुमी में हमेशा आपका स्वागत है। मुंबई से तक़रीबन 55 लोग पहुँच गए हैं लेकिन अभी भी 113 लोग फंसे है जिन्हें कुशलतापूर्वक पहुँचाने के लिये आपको अग्रीम धन्यबाद और भविष्य के लिये शुभकामना देता हूँ। Sonu Sood Twitter
इसे भी पढ़े: सलमान ने गाया प्यार करोना
अलका लांबा ने ट्विट में कहा शर्म करो- Sonu Sood Twitter
भाजपा विधायक राजेंद्र शुकला के इस तरह सोनू सूद से मदद मांगने पर बहुत से लोगों ने भाजपा विधायक राजेंद्र शुकला को तंज करते हुए कई तरह के ट्विट किये। इसके अलावा अलका लांबा ने ट्विट में लिखा कि आँखों को यकीन नही होता, जो व्यक्ति खुद पूर्व मे मंत्री और इस समय विधायक है। इसके अलावा केंद्र और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है और तो और महाराष्ट्र में भी भाजपा के विधायक और सांसद हैं इसके बावजूद सोनू सूद से मदद मांग रहे हैं। अलका लांबा ने ट्विट में आगे तंज करते हुए लिखा कि थोड़ी भी शर्म है तो इस्तीफ़ा दे दो और अपने घर पर जाकर बैठ जाओ यही अच्छा होगा। Sonu Sood Twitter
इसे भी पढ़े: भारतीय फिल्म जगत यानी बॉलीवुड कि रोचक बातें

Post a Comment