जानिये किसे देगी सरकार साल के 36 हजार रुपये- Shram Yogi Mandhan Pension


Shram Yogi Mandhan Pension
- पुरे देश में कोरोना वायरस का संक्रमण फैला है जिसके कारण सबसे ज्यादा परेशानी असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को हो रहा है। सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों जैसे खेतिहर मजूदर, धोबी, रिक्शा चालक और घरेलू कामगार वालों के लिए एक अच्छा विकल्प है। सरकार की इस योजना में रजिस्ट्रेशन करके आप बुढ़ापे के टेंशन से मुक्त हो सकते हैं। सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजनाके तहत लोगों की उम्र 60 साल होने के बाद सरकार साल में  36 हजार रुपये यानि हर महीने 3 हजार रुपये पेंशन देती है। सरकार के अनुमान के मुताबिक हमारे देश में तक़रीबन 42 करोड़ ऐसे वर्कर हैं जिन लोगों को इस स्कीम का फायदा हो सकता है।   
  

इस योजना का फायदा किसे होगा ?

सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना का फायदा सिर्फ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले खेतिहर मजूदर, धोबी, रिक्शा चालक और घरेलू कामगार जैसे लोगों को हो सकता है। इसके अलावा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की कम से कम उम्र 18 साल और ज्यादा से ज्यादा उम्र 40 साल होनी चाहिए और महीने में 15 हजार से कम की आमदनी होनी चाहिए। Shram Yogi Mandhan Pension

योजना का फायदा किसे नहीं होगा ? Shram Yogi Mandhan Pension

सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना का फायदा उन लोगों को नहीं होगा जिनके पास पहले से ESIC/NPS/EPF खाता है या फिर जो लोग इनकम टेक्स भरते हैं। 

महीने में 3 हजार रूपये मिलेगी पेंशन 

सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना से जुड़ने वाले लोगों को सरकार 60 साल की उम्र होने के बाद महीने में 3 हजार रुपये यानी साल में 36 हजार रुपये पेंशन देगी। इस योजना में फेमिली पेंशन का प्रावधान है जो आपके पार्टनर के असमय मौत होने पर लागु होगी। पेंशन खाते में लोग जितना योगदान करेंगे उतना ही योगदान सरकार के तरफ से भी किया जाएगा।    

किस डॉक्यूमेंट की जरुरत होगी ? Shram Yogi Mandhan Pension

सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना से जुड़ने के लिए आपके पास पहचान के तौर पर आधार कार्ड होना चाहिए। इसके अलावा बैंक में जन-धन अकाउंट या सेविंग अकाउंट होना चाहिए। आपके पास मोबाइल नंबर भी होना जरुरी है। 


इस योजना से कैसे जुड़े ?

इस योजना से जुड़ने के लिए आपको अपने नजदीकी CSC पर जाना होगा या फिर आप CSC की वेबसाइट, LIC या लेबर ऑफिस जा सकते हैं। आपको आधार कार्ड और अपने बैंक का ब्यौरा, बैंक स्‍टेटमेंट, चेक बुक और बैंक पासबुक देने होंगे। आपने  जिस निवेश योजना में निवेश किया है उसको CSC मे ही केलकुलेट किया जायेगा कि आपको कितना रकम कन्ट्रिब्‍यूट करना है यह उम्र के हिसाब से अलग अलग होता है। Shram Yogi Mandhan Pension 

0/post a comment

Previous Post Next Post