Mitron App हुआ प्ले स्टोर से बाहर- Mitron App Removed


Mitron App Removed- अभी कुछ दिन पहले चीन के बहुत ही मशहूर एप्प टिक टोक (Tik Tok) को टक्कर देने के लिए Mitron एप्प को भारतीय एप्प के नाम से लांच किया गया था। Mitron एप्प को 50 लाख से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर भी लिया। इसके बाद यह गूगल प्ले स्टोर पर 1 महीने में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला दूसरा एप्प बन गया था। इसके बाद एक खबर आ रही थी कि यह एप्प जिसे लाखों लोगों ने भारत का एप्प समझ कर डाउनलोड किया है वह असल में भारत का एप्प है ही नहीं बल्कि पाकिस्तान का एप्प है। Mitron एप्प भारत का है या पाकिस्तान का ये तो बाद की बात है लेकिन अब 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड Mitron एप्प को प्ले स्टोर से बाहर कर दिया गया है। अब आपको गूगल प्ले स्टोर पर Mitron App देखने को नहीं मिलेगा। स्पैम और मिनीमम फंक्शनेलिटी पॉलिसी के नियम के खिलाफ होने के कारण Mitron एप्प को गूगल प्ले स्टोर से बाहर किया गया है। Mitron App Removed

Mitron App पॉलिसी के ख़िलाफ़- Mitron App Removed 

गूगल के पॉलिसी के मुताबिक अगर कोई किसी दुसरे एप्प के कंटेंट में कुछ एड करके या फिर उस एप्प में बदलाव किये बिना गूगल प्ले स्टोर पर अपलोड करता है तो यह गूगल प्ले स्टोर के नियम के खिलाफ समझा जाता है। यानी कोई भी अगर किसी दुसरे के एप्प को सिर्फ कोपी पेस्ट करके अपलोड करता है या फिर उस एप्प के कोड में किसी तरह का बदलाव नहीं करता है तो उस एप्प को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया जाता है। अब लोगों के पास क बहुत ही अहम सवाल है कि यह एप गूगल प्ले स्टोर पर कई दिन से है फिर इस एप्प को पहले क्योँ नहीं हटाया गया। गूगल प्ले स्टोर ने आरोप लागाये हैं कि IIT के एक छात्र शीवंक अगरवाल ने Mitron App को पाकिस्तानी सॉफ्टवेर डेवलपमेंट कंपनी क्यूबॉक्सस (Qboxus) से खरीदकर इसमें ना तो प्राइवेसी पॉलिसी में कुछ बदलाव किया और ना ही इसके कोडिंग को बदला और जैसे ख़रीदा था वैसे ही गूगल प्ले स्टोर पर पब्लिश कर दिया था। 


5 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड

मित्रो (Mitron App) एप्प को एसे समय में लांच किया गया जब सिर्फ भारत ही नही बल्कि कई  और देश के लोग भी टिक टोक (Tik Tok) एप्प को अपने फोन से हटा रहे थे। इसका फायदा उठाकर टिकटोक (Tik Tok) की जगह मे मित्रो एप्प (Mitron App) को भारत का एप्प बताकर लांच किया गया। इसके बाद कुछ हि दिनों मे इस एप्प कि डाउनलोडींग 5 मिलियन यानि तक़रीबन 50 लाख से भी ज्यादा हो गइ और बहुत जल्द ही गूगल प्ले स्टोर पर मित्रो एप्प (Mitron App) की रेटिंग 4 स्टार से भी ज्यादा हो गइ। लेकिन अब इस एप्प को गूगल प्ले स्टोर से बाहर किया जा चूका है। Mitron App Removed

0/post a comment

Previous Post Next Post