डायनासोर के कुछ रोचक बातें- Dinosaur Amazing Facts


Dinosaur Amazing Facts
- आपलोगों ने हॉलीवुड के फिल्मों में डायनासोर को जरुर देखा होगा और बहुत कुछ सुना भी होगा। यह बहुत ही बड़ा जानवर था जिसका नाम सुनते ही हमारे दिमाग में उसकी तस्वीर आने लगती है। यह जानवर अपने आप में इतना अद्भुत था कि अभी भी लोग इसके बारे में सुनना और जानना पसंद करते हैं। डायनासोर के बारे में बहुत कुछ ऐसी बातें हैं जो लोगों को हैरान व परेशान कर सकती है। 

डायनासोर के रोचक बातें- Dinosaur Amazing Facts 

1. विज्ञानिकों के अनुसार डायनासोर का जन्म आज से लगभग 23 करोड़ साल से भी ज्यादा पहले हुआ था औत तक़रीबन 6.5 करोड़ साल पहले आखरी डायनासोर के मरने के बाद इसकी प्रजाति हमेशा के लिए समाप्त हो गयी। 
2. डायनासोर में लगभग 2400 से भी ज्यादा प्रजातियाँ पायी जाती थी। इन डायनासोर में कुछ उड़ने वाले भी थे। 
3. डायनासोर मेसोजोइक एरा युग के तीनो भाग Cretaceous, Jurassic और Triassic में जीवित थे और ये तक़रीबन 16 करोड़ साल तक इस पृथ्वी पर जीवित भी थे।
4. डायनासोर शब्द का सबसे पहले इस्तमाल एक ब्रिटिश जीवाश्म वैज्ञानिक रिचार्ड ओवन ने सन 1842 में किया था। 
5. डायनासोर शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के तेर्रिब्ले लिज़र्द शब्द से हुआ है जिसका मतलब होता है भयानक छिपकली। 
6. डायनासोर दहाड़ते नहीं थे ये सिर्फ अपने मुंह को बंद रखके घुरघुराते थे। Dinosaur Amazing Facts 
7. डायनासोर का आज से तक़रीबन 7 करोड़ साल पुराना अवशेष गुजरात के नर्मदा नदी के पास मिला है। 
8. वैज्ञानिकों के अनुसार डायनासोर लगभग 200 साल तक जीवित रहते थे लेकिन वैज्ञानिकों के पास इस बात का कोई भी सबुत नहीं है। 
9. कुछ डायनासोर मांसाहारी थे और कुछ शाकाहारी थे। मांसाहारी डायनासोर को थेरोपोड कहते थे और इनके नाख़ून और खुर बहुत तेज होते थे। लेकिन शाकाहारी डायनासोर के नाख़ून और खुर मांसाहारी डायनासोर के मुकाबले में कम तेज होते थे।
10. वैज्ञानिकों के मुताबिक शाकाहारी डायनासोर के खून ठंढे होते थे और मांसाहारी डायनासोर के खून गर्म होते थे।  
11. शाकाहारी डायनासोर रोजाना एक टन के आसपास खाना खा सकते थे और मांसाहारी डायनासोर शाकाहारी डायनासोर के मुकाबले में 10 गुना ज्यादा खाना खाते थे। Dinosaur Amazing Facts 
12. सबसे बड़े मांसाहारी डायनासोर का नाम Tyrannosaurus rex था। जो तक़रीबन 45 फिट लम्बा था और इसका वजन लगभग 6350 किलो था। इस डायनासोर का पिछला पैर बहुत ही बड़ा था और आगे के दो हाथ छोटे थे। इनके दांतों की लम्बाई तक़रीबन 10 इंच और जबड़े 4 फिट लम्बे थे। इनके मुंह में 50 से 60 दांत हुआ करते थे लेकिन इसके बावजूद ये शिकार को चबाकर नहीं खाते थे बल्कि निगल लेते थे। 
13. तक़रीबन 6 करोड़ 70 लाख साल से भी ज्यादा पुराने बोलविया मे चुना पत्थर के चट्टान पर डायनासोर के पैर के 5 हजार निशान मिले हैं।  
14. अब तक मिले सबसे ज्यादा बड़े डायनासोर के कंकाल की लम्बाई 89 फ़िट है जबकि सबसे छोटे कंकाल की लम्बाई सिर्फ 4 इंच है। विज्ञानिकों को मिले सबसे बड़े कंकाल वाले डायनासोर का नाम डिप्लोडोकस है जो अमरीका के व्यौमिंग शहर में मिले थे।


15. डायनासोर पत्थर के बड़े बड़े टुकड़ों को निगल लेते थे जो इनके पेट में भोजन को पचाने में मदद करता था।
16. ज्यादातर डायनासोर की ख़ोज सिर्फ एक दांत या एक हड्डी से हुई है।
17. एक 4 साल के छोटे बच्चे ने आज से तक़रीबन 10 करोड़ साल से भी ज्यादा पुराने डायनासोर के जीवाष्म को सन 2015 में खोजा था। Dinosaur Amazing Facts 


देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे। 

0/post a comment

Previous Post Next Post