पीआईबी (PIB) ने इस खबर को गलत बताया
अभी कुछ दिनों से दिल्ली में लॉकडाउन को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर एक गलत और झूठी खबर बहुत ज्यादा फ़ैल रही है कि दिल्ली में फिर से पहले की तरह लॉकडाउन (Lockdown) लगाया जा सकता है। इस तरह के किसी खबर को पीआईबी (PIB) ने गलत बताया है। एक ट्विट करके पीआईबी (PIB) ने इस बात की जानकारी दी कि सरकार ने इस विषय में कोई विचार नहीं किया है और ना ही सरकार के तरफ से इस तरह का कोई मेसेज भेजा गया है। दिल्ली में 4 हफ़्तों के लिए लगाये जाने वाल खबर फर्जी और गलत है। Delhi Lockdown Plan
बनायी गयी रणनीति- Delhi Lockdown Plan
कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इस बात का ध्यान रखते हुए अब दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर इस खतरनाक महामारी को फैलने से रोकने के लिए एक योजना बना रहे हैं। गृह मंत्री के अध्यक्षता में हुई एक मीटिंग में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने भाग लेकर कोरोना को फैलने से रोकने के लिए एक योजना बनायी।
इसे भी पढ़े: जानिये किसे देगी सरकार साल के 36 हजार रुपये
दिल्ली में बढ़ेगी टेस्टिंग- Delhi Lockdown Plan
राजधानी दिल्ली में जिस तरह तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है उसको देखते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली को 500 रेलवे कोच देने का फैसला किया है, जिसे आइसोलेशन वार्ड में बदला जायेगा। इससे 8000 बेड की सुविधा बढ़ जायेगी। दिल्ली के तीन नगरपालिका के डॉक्टर, एम्स, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग़ और केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग़ की एक टीम दिल्ली में जितने भी कोरोना के अस्पताल हैं वहां जाकर स्वास्थ्य व्यवस्था और तैयारी को देखते हुए एक रिपोर्ट बनाएगी। इसके अलावा अब दिल्ली में टेस्टिंग को और ज्यादा बढ़ाया जायेगा। Delhi Lockdown Plan
इसे भी पढ़े: ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए अप्लाई करे
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment