बारिश में बिमारियों से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएँ ये टिप्स- Monsoon Health Tips

बारिश में बिमारियों से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएँ ये टिप्स- Monsoon Health Tips

Monsoon Health Tips
- बारिश का मौसम आते ही हमलोगों को एक खुसी का एहसास होने लगता है। बारिश का मौसम यानि मानसून बहुत जल्द शुरू भी होने वाला है। बारिश होने से तेज गर्मी से हमें राहत तो मिलती है लेकिन अगर हम बारिश के मौसम में अपने सेहत का ध्यान नहीं रखते हैं तो हमें कई तरह की बीमारियाँ भी हो सकती है। बारिश के मौसम में हमें गंदे पानी से बचना चाहिए और बाहर का खाना जैसे फास्टफूड को खाने से परहेज करना चाहिए। बाहर का पका हुआ खाना कभी अधपका भी होता है जिससे संक्रमण और बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा हम सब को बारिश के मौसम में ऐसे चीजों को ज्यादा से ज्यादा इस्तमाल करना चाहिए जिससे हमारे शरीर के अन्दर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और बारिश के मौसम में भी हम फिट और सेहतमंद रह सके। आमतौर पर बारिश के मौसम में बुखार, पेट की समस्या, डेंगू, मलेरिया एलर्जी के अलावा त्वचा से जुड़े कई तरह के संक्रमण हमें हो सकते है। आइये जानते हैं की हम कुछ बातों का ध्यान रखके कैसे बारिश के मौसम में भी बिमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

1. बाहर का खाना खाने से बचें

बाहर का खाना जैसे फास्टफूड या ऐसे सब्जियां और फल को ना खाएं जो बहुत समय पहले से ही बाहर खुले में कटी हुइ रखी हो। ज्यादा से ज्यादा खाना अपने घर पर ही अच्छी तरह से पका कर खाएं। Monsoon Health Tips  
 

2. मच्छर से बचे- Monsoon Health Tips 

बारिश के मौसम में जितना हो सके मच्छर से बचा जाए इसके लिए मच्छर को मारने वाली दवा का ज्यादा इस्तमाल किया जाए। जहाँ गन्दा पानी जमा होता है वहां मच्छर पैदा हो सकता है इसलिए ऐसे जगहों पर जाने से बचें। मानसून आने से डेंगू और मलेरिया का संक्रमण बढ़ जाता है इस समय हम लोगों को ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जिससे हमारा पूरा शरीर अच्छी तरह से ढंका रहे। 

3. इम्यून सिस्टम मजबूत करे- Monsoon Health Tips 

बारिश के मौसम में हमलोगों को अपने खाने में उन चीजों का इस्तमाल ज्यादा करना चाहिये जिससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत रहे। अदरक, हल्दी, गाजर और ब्राकोल हमारे शरीर में इम्यून सिस्टम मजबूत करने के साथ बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेट्री के गुण पाए जाते हैं जो खांसी के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अदरक में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं जो जुकाम के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके अलावा विटामिन C का ज्यादा से ज्यादा इस्तमाल करना चाहिए। 

4. त्वचा का ख्याल करे 

बारिश के मौसम में अपने सेहत का खास ध्यान रखें और बारिश में भीगने से बचें। अगर कभी भीग भी जाए तो घर आते ही नहा लें। गिला कपड़ा ना पहने और जब भीगे हुए हो तो एसी के पास ना रहे।      


5. चोट या घाव का करे इलाज 

बारिश के मौसम में अगर चोट लग जाती है और घाव हो जाता है तो जल्द ही उस घाव को साफ़ करे और इसका इलाज करे। बारिश के मौसम में खुला हुआ घाव कई संक्रमण पैदा कर सकता है। Monsoon Health Tips 


देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे। 

0/post a comment

Previous Post Next Post