WhatsApp से करे गैस की बुकिंग और ऑनलाइन पेमेंट- Whatsapp Gas Booking



Whatsapp Gas Booking-
हम लोग अपने घर में रसोई गैस का इस्तेमाल जरुर करते हैं। पुरे भारत में भारत पेट्रोलियम के लगभग 71 लाख से भी ज्यादा ग्राहक है और यह भारत में इन्डियन आयल (indian oil) के बाद दूसरा सबसे बड़ा कंपनी है। भारत पेट्रोलीयम कोर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) कंपनी ने अपने कस्टमर को सुविधा देते हुए भारत में WhatsApp की सहायता से रसोई गैस को बुक करने की सुविधा को लॉन्च किया है। इसके जरिये बहुत ही आसानी से कस्टमर रसोई गैस की बुकिंग कर पायेंगे। इस समय लगभग सभी लोग WhatsApp का इस्तेमाल बहुत से काम के लिए करते है। 

WhatsApp से कैसे बुक करें ? Whatsapp Gas Booking

रिपोर्ट के मुताबिक भारत पेट्रोलीयम कोर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) कंपनी ने बताया कि अब देश में भारत गैस के कस्टमर WhatsApp की सहायता से रसोई गैस की बुकिंग कर पायेंगे। इसके साथ ही कंपनी ने आगे कहा की हम रसोई गैस को बुक करने के लिए WhatsApp बिजनेस चेनल को लेकर आये हैं। WhatsApp पर बुकिंग भारत पेट्रोलीयम कोर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) स्मार्टलाइन नंबर 1800224344 के जरिये किया जा सकता है। लेकिन इस बात का ध्यान रहे की कस्टमर अपने रिजिस्टर मोबाइल नंबर से ही रसोई गैस को WhatsApp की सहायता से बुक कर सकता है। Whatsapp Gas Booking   

रसोई गैस के ग्राहकों को होगी आसानी- Whatsapp Gas Booking

भारत पेट्रोलीयम कोर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) कंपनी के मार्केटिंग डायरेक्टर अरूण सिंह ने इस सुविधा को लॉन्च करते हुए कहा कि कस्टमर को WhatsApp की सहायता से रसोई गैस की बुकिंग करने में बहुत ही आसानी हो सकती है क्यूंकि WhatsApp का इस्तेमाल वृद्ध और युवा दोनों ही पीढ़ी करते है और यह लोगों में बहुत लोकप्रिय है। उन्होंने यह भी कहा कि हम इस सुविधा के जरिये ग्राहक के और करीब आ सकते हैं। उनका यह भी कहना है कि कंपनी एलीपीजी (LPG) ट्रेकिंग और ग्राहक से फीडबैक लेने जैसी क़दम उठाने के साथ सुरक्षा सम्बन्धी जागरुकता भी शामिल करेगी।  


ऑनलाइन पेमेंट कैसे करे ?

एलीपीजी (LPG) के एक अधिकारी टी पिताम्बरण ने बताया कि WhatsApp की सहायता से रसोई गैस की बुकिंग करने के बाद कस्टमर को एक कंफर्मेशन का मेसेज मिलेने के साथ एक लिंक मिलेगा। इस लिंक पर जाकर कस्टमर ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट करने के लिए कस्टमर क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के अलावा यूपीआई या अमेजन या फिर दुसरे किसी पेमेंट एप्स का इस्तेमाल भी कर सकता है। Whatsapp Gas Booking

0/post a comment

Previous Post Next Post