![]() |
| Source of image : Pixabay |
Lives 100 years - दुनिया में जो भी पैदा हुआ है उसे एक दिन मरना ही होता है। हर किसी का मौत का समय लिखा जा चूका है। लोगों को बहुत सी बीमारियाँ हो जाती है और फिर उसका मौत हो जाता है, तो कभी किसी अचानक हादसे में किसी की मौत हो जाती है। मौत का कुछ भी पता नहीं है किसी की मौत कभी भी हो सकती है। एक साधारण समय की बात करे तो आज कल लोग 60 से 70 साल तक ही जीवित रहते है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस दुनिया में कुछ जगह ऐसे हैं जहाँ के लोगों की उम्र औसतन 100 साल होती है जो और दुनिया के जगहों के हिसाब से अधिक है। इन जगहों में रहने वाले लोगों की उम्र दुनिया के दुसरे जगहों में रहने वाले लोगों से ज्यादा होती है इसका क्या कारण है। आइये जानते हैं इन जगहों के नाम और यहाँ रहने वाले लोगों के लाइफस्टाइल की कौन सी खास बात है। Lives 100 years
इन जगहों को ब्लू जोन कहा जाता है- Lives 100 years
दुनिया में वैज्ञानिकों के मुताबिक कुल 5 जगहें ऐसी है जहाँ के लोग असतन 100 साल तक जीवित रहते हैं। वैज्ञानिक इन जगहों को ब्लू जोन कहते हैं। इन जगहों के नाम अमरीका के कैलिफोर्निया राज्य का लोम्बा लींडा, ज़ापान का ओकीनावा, युनान का इकारिया, ईटली का सार्डिनीया, कोस्टारीका का नीकोया है। इन जगहों को ब्लू जोन के नाम से सबसे पहले बेलजियम के आबादी एक्सपर्ट माइकल पोउलेन और ईटली के महामारी एक्सपर्ट गियान्नी पेश ने कहा था। इसके बाद इन दोनों एक्सपर्ट ने अमरीका के एक पत्रकार डेन ब्यूटेनर के साथ मिलकर इन जगहो के बारे मे एक किताब भी लिखा था। इन लोगों को किताब लिखने के दौरान पता चला कि ये जगहें बहुत ही खुबसूरत हैं और इन जगहों में रहने वाले लोगों की लाइफस्टाइल में बहुत खूबियाँ है।ब्लू जोन जगहों की खूबसूरती- Lives 100 years
अभी हमने जिन जगहों को हमने ब्लू जोन के नाम से जाना वे बहुत ही खुबसूरत जगहें हैं। ईटली का सार्डिनीया बहुत ही खुबसूरत पहाड़ी इलाका है और यहाँ रहने वाले लोग खेती करते है जिसके कारण उन लोगों को पहाड़ पर चढ़ना उतरना पड़ता है इससे इन लोगो का कसरत हो जाता है। दुसरी ओर युनान का इकारिया के झरनों में वैज्ञानिकों के अनुसार रेडियोएक्टिविटी तत्व पाए जाते हैं। इस तरह कैलिफोर्निया राज्य का लोम्बा लींडा भी रेडिएशन के लिए जाना जाता है।इसे भी पढ़े: एशिया के सबसे स्वच्छ गाँव में बहुत कुछ है खास
ब्लू जोन में रहने वाले लोगों के लाइफस्टाइल
ब्लू जोन में रहने वाले लोग अपने खान पान पर बहुत खास ध्यान देते हैं। ज़ापान का ओकीनावा में रहने वाले लोग तो पेट भर कर खाना भी नहीं खाते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार 10 प्रतिशत कम केलोरी लेने से उम्र बढ़ने कि रफ्तार में कमी हो जाती है और हॉवर्ड युनिवर्सिटी के ज़ीन एक्सपर्ट डॉक्टर गोविन्दराजू के अनुसार कम खाने से हमलोगों के DNA में नुकसानदेह बदलाव नहीं होते हैं। इसके अलावा ब्लू जोन के लोगों की सामाजिक जीवन अच्छी होती है। यहाँ रहने वाले लोगों के आपसी सम्बन्ध बहुत मजबूत होते हैं और एक रिसर्च से पता चलता है कि इससे तनाव कम होता है। सामाजिक सम्बन्ध और दोस्ती शारीरिक और मानसिक गतिविधि के लिए अच्छे होते हैं और ये हमारे स्वास्थ्य को व्यायाम और खाना पीना की तरह ही प्रभावित करते हैं। युनान का इकारिया में रहने वाले लोग पुरे दिन में कइ बार कॉफ़ी या चाय पीते हैं, जानकारी के मुताबिक गर्म पदार्थों को पीना दिल के बीमारी को दूर करता है और इससे डायबिटीज़ को भी रोका जा सकता है। इसके साथ ही इससे पाचन शक्ति अच्छी होती है। बात करे ज़ापान का ओकीनावा के लोगों की तो वे कड़वा तरबूज और शकरकंद बहुत खाते हैं। शकरकंद से ब्लड प्रेशर कम होने के साथ पेट भी साफ़ रहता है और कड़वा तरबूज डायबिटीज़ के बीमारी को रोकता है।ऐसा कहा जाता है कि ब्लू जोन में रहने वाले लोगों के ज्यादा उम्र तक जीने के कई कारण है जिसमे रोजाना व्यायाम करना, सब्जी और फलों से भरपूर खाना, पेट भर कर नहीं खाना, चाय और कॉफ़ी पीना और सामाजिक सम्बन्ध मजबूत रखना है। Lives 100 years
इसे भी पढ़े: भारत और अमेरिका कि करेंसी

Post a Comment