चीन से भारत आ सकती है अमेरिकी कंपनी- US Companies China to India

चीन से भारत आ सकती है अमेरिकी कंपनी- US Companies China to India
Source of image : Pixabay

US Companies China to India - पुरी दुनिया में कोरोना वायरस के कारण बहुत ही ज्यादा तबाही मची हुई है। लाखों लोगों कि जान जा चुकी है। लेकिन कोरोना वायरस का खतरनाक असर अबतक सबसे ज्यादा अमेरिका पर हुआ है। सिर्फ अमेरिका में अब तक लगभग 80 हजार के आसपास लोगों कि जान जा चुकी है। पुरी दुनिया के अर्थव्यवस्था ख़राब हो चुकी है। अमेरिका ऐसे मजबूत देश में भी अर्थव्यवस्था ख़राब होने के साथ साथ लाखों लोग बेरोजगार हो चुके हैं।

अमेरिका ने चीन को बताया जिम्मेदार 

पुरी दुनिया में फैलने वाली कोरोना वायरस का जिमेदार अमेरिका ने चीन को बताया है। अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर आरोप लगाया है कि चीन ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए कोई सही कदम नहीं उठाया जिसके वजह से आज कोरोना वायरस पुरी दुनिया में फैल चूका है और लाखों लोगों कि जान भी जा चुकी है। इसके साथ ही इस वायरस के कारण विश्व के व्यापार पर बहुत ही बुरा असर परा है। इस समय बहुत से कंपनी अर्थव्यवस्था में आई हुई कमी को पुरा करने के लिए चीन से हटकर दुसरे देशों में अपना कारोबार फैलाने के बारे में सोच रही है। US Companies China to India  

जापान करेगी मदद- US Companies China to India 

बहुत से अमेरिकी कंपनी जो चीन में अपना कारोबार करती है अब वह सभी कंपनी चीन को छोड़कर दुसरे देशों में अपने कारोबार को ले जाने के बारे में सोच रही है। चीन से कंपनियों को दुसरे देश ले जाने में जापान ने मदद के तौर पर लगभग 2.2 अरब डॉलर देने कि बात कही है। इसके अलावा अब यूरोपीय संघ भी इस कोशिश में है कि चीन से होने वाली आपूर्ति को कम करके अपने आप पर निर्भर हो सके। इस तरह कम्पनीयों के चीन से बाहर जाने से भारत को भी फायदा हो सकता है।

भारत कि अर्थव्यवस्था में आ सकती है तेजी 

अगर चीन से बाहर जाने वाली कंपनियां भारत में आ जाती है तो देश कि अर्थव्यवस्था जो लॉकडाउन के कारण कमजोर हो गयी है वह मजबूत हो सकती है। इस समय भारत में कोरोना वायरस के कारण लगभग 10 करोड़ से भी ज्यादा लोग बेरोजगार हो गए हैं। चीन से कंपनियों के भारत आने से रोजगार भी बढ़ सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार ने अप्रैल में लगभग 1 हजार से ज्यादा अमेरिका के कंपनी को भारत में आने पर होने वाले फायदे को बताया है। इन कंपनियों में ज्यादातर मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी है जो लगभग 500 से भी ज्यादा प्रोडक्ट बनाती है। भारत सरकार चीन से बाहर जाने वाली कंपनियों को अपने देश भारत में लाने कि कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़े: भारत में किसानों के मौजूदा हालत

सरकार टेक्स में कर सकती है बदलाव 

भारत सरकार चीन में काम करने वाली अमेरिकी कंपनी को भारत में लाने के लिये टेक्स पॉलिसी में बदलाव ला सकती है, क्यूंकि किसी देश कि कंपनी दुसरे देश में अपना कारोबार ले जाने से पहले वहां कि टेक्स प्रणाली को मालूम करती है। इससे कंपनी को पता चलता है कि व्यापार को वहां कितना फायदा होगा। US Companies China to India

इसे भी पढ़े: क्या कोई देश जितना चाहे नोट छाप सकता है ?

0/post a comment

Previous Post Next Post