![]() |
| Source of image : Pixabay |
Summer Season Fruits - गर्मी का मौसम आते ही हम लोग अपने खाने पीने में खास ध्यान देने लगते हैं। गर्मी में हम ज्यादातर मौसमी फल को खाते हैं इसके अलाव हम उन फलों का जूस भी पीते हैं। गर्मी चाहे कितना भी बढ़ जाए पर जब हम इन मौसमी फलों को खाते हैं तो हमें गर्मी का एहसास कुछ कम होने लगता है। आजकल बड़े बड़े शहरों में लगभग सभी फल सालभर मिलते रहते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में खाए जाने वाले को गर्मी में खाने का मजा ही कुछ और होता है। गर्मी के मौसम में इन फलों को खाना हमारे सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं उन फलों के बारे में जिन्हें गर्मी के मौसम का फल कहा जाता है और हम में से लगभग सभी लोग गर्मी में इन फलों को जरुर खाते हैं।
1. आम
हमारे देश भारत का सबसे ज्यादा मशहूर फल आम है। इसके साथ ही आम को सभी फलों का राजा कहा जाता है। पुरी दुनिया में आम की कई प्रजाती पायी जाती है। हमारे देश में आम की कुछ प्रजाती जैसे माल्दे आम, सीपिया आम, किसिम भोग पाए जाते हैं। वैसे तो आम के कई प्रजातियाँ होती है पर सभी आम के गुण लगभग एक ही होता है। बहुत से लोग आम को खाने से कुछ घंटे पहले पानी में रख देते हैं जिससे आम की गर्मी ख़त्म हो जाती है। Summer Season Fruits2. लीची- Summer Season Fruits
लीची का फल बहुत कम दिन ही बाजार में मिलता है। इस फल का सीजन बहुत जल्द ख़त्म हो जाता है। हमारे देश भारत में मुजफ्फरपुर कि लीची सबसे ज्यादा मशहूर है। लीची का फल गर्मी को नियंत्रित करने के अलावा हमारे शरीर को पोषण भी प्रदान करता है। लीची का फल आँख के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा लीची त्वचा में झुर्रियां पड़ने से भी बचाता है।3. संतरा- Summer Season Fruits
संतरा के फल को लोग बहुत पसंद करते हैं। संतरा के फल में विटामिन C कि मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो हमारे शरीर में इम्युनिटी पॉवर को बढ़ाता है। संतरा खाने से वजन भी कम होता है। संतरा में मौजूद रेशें पाचनतंत्र को बेहतर बनाता है।4. तरबूज
गर्मी के मौसम में पाए जाने वाले तरबूज एक बहुत ही मजेदार फल है। तरबूज में लगभग 75 प्रतिशत पानी होता है जिसके कारण तरबूज को पानी का खजाना भी कहते हैं। तरबूज का गुदा जितना ज्यादा लाल होता है उतना ही ज्यादा स्वादिष्ट और मीठा तथा रस से भरा हुआ होता है। गर्मी में तरबूज स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। तरबूज को खाने के साथ साथ इसके छिलके की सब्जी भी बनाई जाती है।इसे भी पढ़े: खजुर खाने के कई फायदे हैं
5. खरबूजा
गर्मी के मौसम में पाए जाने वाले खरबूज का फल बहुत ही अनोखा फल है। यह फल बहुत ही आसानी से हर जगह मिल जाता है साथ ही यह फल बहुत सस्ता मिल जाता है। खरबूजा खाने से कब्ज कि परेशानी भी दूर हो जाती है। खरबूज का फल शरीर से थकावट को भी दूर करता है। Summer Season Fruitsइसे भी पढ़े: शहद खाने के बेशुमार फायदे हैं
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment