![]() |
| Source of image : Pixabay |
Trains Running in Lockdown- कोरोना वायरस के कारण पुरे देश में 22 मार्च से 31 मार्च तक के लिए ट्रेन को बंद करने का फैसला लिया गया था। इसके बाद लॉकडाउन को और आगे बढ़ाने के कारण रेलवे ने लॉकडाउन तक ट्रेनों को बंद करने का फैसला लिया था। लेकिन प्रवासी मजदूरों के मांग पर केंद्र सरकार ने अभी कुछ दिन पहले ही मजदूरों को अपने राज्य भेजने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई थी। लेकिन अब लगभग 50 दिनों के बाद रेलवे ने फिर से यात्री ट्रेन को शुरू करने का फैसला लिया है। रेलवे ने ट्रेन सेवा को बहुत ही शर्तों के साथ शुरू करने कि योजना बनाई है। इन योजनाओं में सबसे ज्यादा सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया है। आइये हम आपको कल से चलने वाले ट्रेन के बारे में कुछ जरुरी बातों को बताते हैं।
1. कितनी ट्रेन चलेगी ?
अभी रेलवे ने सिर्फ 15 ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है जो नई दिल्ली से मुंबई , अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, सिकंदराबाद, बंगलूरू, रांची, भुवनेश्वर, जम्मू तवी, पटना, बिलासपुर, अगरतला, हावड़ा, चेन्नई और डिब्रूगढ़ तक चलेगी। इन ट्रेनों से लोग वापसी कि यात्रा भी कर सकेंगे। Trains Running in Lockdown2. टिकट कैसे मिलेगा ?
कोरोना वायरस के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए रेलवे ने सभी टिकट बुकिंग काउंटर को बंद करने का फैसला लिया है। अब यात्री सिर्फ ऑनलाइन रेलवे की वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।3. महंगा होगा किराया- Trains Running in Lockdown
यात्री ट्रेनों का किराया बहुत ही महंगा होगा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका किराया राजधानी ट्रेनों के किराए के बराबर होगा।4. कन्फर्म टिकट वाले कर पायेंगे यात्रा
रेलवे के इस नियम के बाद अब सिर्फ वही लीग यात्रा कर पायेंगे जिसके पास कन्फर्म टिकट होगा। वेटिंग टिकट नहीं मेलेगा इसके अलावा कोई भी कन्फर्म टिकट के बिना स्टेशन के अन्दर नहीं जा सकता है।5. सिर्फ AC कोच होंगे- Trains Running in Lockdown
यात्री ट्रेनों में सिर्फ एसी 1, एसी 2 और एसी 3 कोच होंगे। इसमें जनरल और स्लीपर कोच नहीं होंगे।6. यात्रीयों की स्क्रीनिंग होगी
यात्रा करने वाले सभी यात्री को अपने मुंह को मास्क या किसी भी चीज से ढकना होगा। इसके अलावा ट्रेन में बैठने से पहले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग भी की जायेगी।7. क्या वरिष्ठ नागरिक यात्रा कर पायेंगे ?
रलवे ने अभी इस बात कि पुष्टि नहीं की है कि इस समय चलने वाले ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिक यात्रा कर पायेंगे या नहीं।8. ट्रेन में खाना नहीं मिलेगा- Trains Running in Lockdown
कल से चलने वाले यात्री ट्रेनों में खाना नहीं मिलेगा, यात्री को अपने खाने का इंतजाम खुद ही करना होगा।9. श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलेगी या नहीं ?
प्रवासी मजदूरो के लिए चलाई गयी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को बंद नहीं किया जाएगा। इन ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा।इसे भी पढ़े: यात्रा के लिए जरुरी Aarogya setu app
10. क्या यात्री को क्वारंटीन किया जाएगा ?
अपने राज्य जा रहे सभी प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन किया जा रहा है ऐसे में हो सकता है कि यात्री ट्रेनों से घर जाने वाले लोगों को भी क्वारंटीन किया जाए। Trains Running in Lockdownइसे भी पढ़े: गृह मंत्रालय ने प्रवासी मजदूरों लिए चलाई ट्रेन

Post a Comment