![]() |
| Source of image : Pixabay |
Digestive System Tips- अगर हम अपने खान पान पर सही से ध्यान नहीं देते हैं और समय पर भोजन नहीं करते हैं, तो इससे हमारा पाचनतंत्र ख़राब हो सकता है। हमलोग कभी कभी कुछ चीजों को खा लेते हैं जिसके कारण हमारे पेट में एसिडिटि और कब्ज की परेशानी बढ़ जाती है। पेट में कब्ज होने के कारण ही हमें कुछ भी खाने का दिल नहीं करता है और हमारे पेट में दर्द भी होता रहता है। इन परेशानियों से बचने के लिये हम सब को अपने खान पान को सही करना होगा। अगर हम अपना खान पान सही रखेंगे तो हमारा पाचनतंत्र भी सही से काम करेगा। हम आपको पहले पाचनतंत्र ख़राब होने के कुछ कारण बता रहे है फिर आपको पाचनतंत्र सुधारने के उपाय भी बताएंगे।
1. वसा (चिकनाई) वाले भोजन
अगर हम ज्यादा चिकनाई वाले भोजन खाते हैं तो इससे हमारे लिवर में वसा जमा हो जाता है जिसके कारण हमारा पेट भी ख़राब हो सकता है। Digestive System Tips2. फास्टफूड का ज्यादा सेवन- Digestive System Tips
आजकल हम लोग फास्टफूड जैसे पिज़्ज़ा, बर्गर, नुडल्स का बहुत ज्यादा सेवन करते हैं। लेकिन इस तरह के खाने वाले चीजों में पोषक तत्व नहीं होते हैं। इसके कारण ये चीजें हमारी सेहत को नुकसान पहुँचाने के साथ साथ पाचनतंत्र को भी ख़राब कर सकता है।3. शारीरिक परिश्रम नहीं करना
जब हम कुछ खाते हैं तो उससे हमारे शरीर को कैलरी मिलती है। इस कैलरी को हमारा शरीर बर्न नहीं कर पाता है जिससे हमें कब्ज कि परेशानी हो सकती है। इस परेशानी का सबसे बड़ा कारण है शारीरिक परिश्रम नहीं करना।इसे भी पढ़े: नाश्ते में 3 चीजों को खाने से बचें
पाचनतंत्र को सही करने के उपाय- Digestive System Tips
1. अंकुरित चना, मुंग का सेवन ज्यादा करना चाहिए।2. छिलके वाले दाल का ज्यादा उपयोग करना चाहिए।
3. वसा (चिकनाई) वाले भोजन का उपयोग कम करना चाहिए।
4. कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन ना करके छाछ और दही का सेवन करना चाहिए।
5. अधिक से अधिक मात्रा में सलाद का उपयोग करना चाहिए।
6. रेशेदार सब्जियों और फलों को ज्यादा से ज्यादा खाना चाहिए।
7. सबसे जरुरी यह है कि हम समय पर खाएं और सोएं। Digestive System Tips
इसे भी पढ़े: शहद खाने के बेशुमार फायदे हैं
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment