![]() |
| Source of image : Pixabay |
Shahad Ke Fayde - शहद एक अनमोल तोहफा है जो हमलोगों को मिला है। शहद हममें से लगभग सभी लोगों ने खाया होगा। शहद को लोग रोटी के साथ भी खाते हैं। बहुत से लोगों के यहाँ जब बच्चा पैदा होता है तो उसे शहद खिलाया जाता है। शहद में सभी बिमारियों का इलाज छुपा हुआ है। ऐसा नहीं है कि लोग शहद को सिर्फ मीठा होने के वजह से पसंद करते हैं बल्कि शहद से बहुत सी बीमारी का इलाज भी किया जाता है। शहद का गाढ़ापन इसकी एक अहम और बड़ी खासियत है। वैज्ञानिक का कहना है कि शहद में प्रोटीन की मात्रा जितना ज्यादा होगा उतना ही गाढ़ा होगा। शहद में बहुत से लाभकारी तत्व जैसे कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम, सोडियम, विटामिन A, B, C, फॉस्फोरस, प्रोटीन, पोटेशियम पाए जाते है। शहद में मौजूद सभी तत्व लोगों को कई तरह कि बीमारियों से बचा कर रखता है। शहद खाने से इन्सान के शरीर में ज्यादा उर्जा उत्पन्न होती है। आयुर्वेद कि माने तो अलग-अलग पेड़ों पर के छत्तों के अलग-अलग फायदे हैं, जैसे जामुन के पेड़ का शहद चीनी बीमारी में फायदेमन्द होता है, नीम के पेड़ का शहद आँख की बीमारी में फायदेमन्द होता है, सहजन के पेड़ का शहद दिल की बीमारी में फायदेमन्द होता है। शहद को घरेलु उपचार में इस्तेमाल करके हम और भी कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं।
1. शहद कटे, जले और घाव के निशान को हटाता है
शहद में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक जैसे गुण मौजूद होते हैं जिसके कारण शहद कटे, जले और घाव के निशान को हटाने में बहुत ही ज्यादा काम आता है। Shahad Ke Fayde2. शहद से एनीमिया का इलाज- Shahad Ke Fayde
शहद हमारे शरीर में हिमोग्लोनी कि मात्रा को बढ़ाता है। अगर हम रोजाना शहद का इस्तेमाल करे तो इससे हमारे शरीर का खून साफ़ हो जाता है और एनीमिया जैसी बिमारी भी ख़त्म हो जाती है। शहद में मौजद एंटीऑक्सीडेंट, विटमिन B एवं विटमिन C जैसे तत्व हमारे शरीर में इम्युनिटी पॉवर को बढ़ाता है।3. शहद से दिल मजबूत होता है
रोजाना एक चम्मच शहद खाने से हमारा मजबूत होता है। इसके अलावा इसे खाने से हामारा दिल सही तरह से काम भी करता है। शहद का खाना दिल से जुड़ी और भी कई बीमारियों को दूर करता है।4. शहद से दांत का दर्द दूर होता है- Shahad Ke Fayde
अगर दांत में दर्द हो तो रुई में शहद मिलाकर दर्द होने वाली दांत पर रखने से दांत का दर्द दूर हो जाता है। इसके अलावा शहद को पानी में डालकर कुल्ली करने से मुंह में होने वाले छाले ख़त्म हो जाते हैं।5. शहद से कैंसर दूर होता है
शहद में एंटीऑक्सीडेंट नाम का एक तत्व होता है जो ट्यूमर को नहीं बनने देता है जिसके कारण कैंसर की बीमारी शरीर से दूर रहता है। शहद पेट में होने वाले कैंसर को भी ख़त्म करता है।इसे भी पढ़े: घरेलु नुस्खा से अपना मोटापन घटाए
6. शहद से आँख की रोशनी बढ़ती है
शहद खाने से आँख की रोशनी बढ़ने के साथ साथ मोतियाबिंद जैसी आँख की बीमारी भी दूर होती है।जरुरी सुचना
शहद तो हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। लोग रोजाना ही शहद का इस्तेमाल करते हैं। बहुत से लोगों ने इसका तजुर्बा कई बिमारियों में भी किया है। लेकिन अगर आप किसी बीमारी के इलाज के लिए घरेलु नुस्खा के तौर पर शहद का ईस्तेमाल कर रहे हैं तो डॉक्टर से जरुर सलाह लें। Shahad Ke Faydeइसे भी पढ़े: खजुर खाने के कई फायदे हैं
देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे।

Post a Comment