श्रमिक से लेकर पेसेंजर ट्रेनों की जानकारी- Special Train for Passenger

श्रमिक से लेकर पेसेंजर ट्रेनों की जानकारी- Special Train for Passenger
Source of image : Pixabay

Special Train for Passenger- देश के अलग अलग राज्यों में फंसे हुए लोगों के लिए सरकार ने 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया था। अब तक लगभग 31 प्रतिशत ट्रेने बिहार के लिए और 49 प्रतिशत ट्रेने उत्तर प्रदेश के चलाई गयी जिसमे जानकारी के मुताबिक अब तक लगभग 45 लाख प्रवासी मजदूरों को उनके राज्य तक पहुँचाया जा चूका है। इसके अलावा आने वाले 10 दिनों में 2600 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को सरकार चलाएगी जिसमें तक़रीबन 36 लाख यात्री सफ़र करेंगे। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार ने श्रमिक ट्रेनों से लेकर 1 जून से चलने वाले ट्रेनों के बारे में कुछ अहम जानकारी दी है

1. आने वाले 10 दिनों में कितने श्रमिक ट्रेन चलेंगे ?

आने वाले 10 दिनों में लगभग 2600 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाएगा और इसमें तक़रीबन 36 लाख प्रवासी मजदुर सफ़र कर सकेंगे। इससे पहले 1 मई से चलने वाले श्रमिक ट्रेनों में लगभग 45 लाख श्रमिकों ने सफ़र किया है। इसमें लगभग 80 प्रतिशत ट्रेन बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए चलाई गयी है। Special Train for Passenger

2. किन किन राज्य के बीच ट्रेने चलेगी ?

ये ट्रेने दिल्ली से गुजरात, आंध्र प्रदेश से असम, हरियाणा से झारखंड, गुजरात से कर्नाटक, महाराष्ट्र से तमिलनाडु, केरल से ओडिशा, तमिलनाडु से उत्तर प्रदेश, राजस्थान से त्रिपुरा, गोवा से जम्मू-कश्मीर, पंजाब से उत्तराखंड, कर्नाटक से मणिपुर, जम्मू-कश्मीर से केरल, तेलंगाना से पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश से राजस्थान में चलेंगी।

3. 1 जून से चलने वाले ट्रेन का क्या ? Special Train for Passenger

देश में 1 जून से लगभग 200 मेल एक्सप्रेस ट्रेने चलेंगे। इन ट्रेनों की बुकिंग 21 मई से हो रही है और लोग 30 दिन पहले का टिकट बुक कर सकेंगे। यात्रा करने के लिए लोगों के पास आरोग्य सेतु एप्प और फेस कवर अनिवार्य होगा। 

4. अभी तक कितनी बुकिंग हुई है ? Special Train for Passenger

अभी 190 ट्रेनों में सिट अवेलेबल है इनमे सिर्फ 30 प्रतिशत टिकट ही बुक है। इसके अलावा बचे हुए 10 ट्रेनों में 90 प्रतिशत से ज्यादा टिकट बुक किया जा चूका है। 

5. वेटिंग टिकट और RAC टिकट का क्या ?

जिन लोगों के पास RAC टिकट होगा वे लोग यात्रा कर सकेंगे लेकिन जिनका वेटिंग टिकट चार्ट तैयार होने से पहले RAC नहीं हुआ तो सफ़र नहीं कर सकेंगे। 

6. क्या रेलवे ज्यादा किराया ले रहा है ?

रेलवे के तरफ से कहा जा रहा है कि हमने किराया ज्यादा नहीं लिया है जो किराया लॉकडाउन से पहले थे वो अभी भी है।

इसे भी पढ़े: 12 मई से चलने वाली ट्रेनों की 10 जरुरी बातें

7. बंगाल में ट्रेन कम चलने का कारण क्या है ?

रेलवे ने कहा कि बंगाल ने हमें 15 जून तक 105 ट्रेन चलाने की इजाजत दी थी क्यूंकि वहां तूफान की समस्या है। मौसम सही होने के बाद वहां के लिए और भी ट्रेन चलेगी।

8. मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन ओडिशा कैसे पहुंची ?

मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन ओडिशा के पहुँचने पर पश्चिमी रेलवे ने अपनी सफाई में कहा की यह एक साधारण प्रक्रिया है। जिस रूट में ट्रेफिक ज्यादा होता है तो उस रूट से हटाकर दुसरे रूट से ट्रेन को भेजा जाता है। ऐसा पहले भी कई बार किया जा चूका है। Special Train for Passenger

इसे भी पढ़े: गृह मंत्रालय ने प्रवासी मजदूरों लिए चलाई ट्रेन

0/post a comment

Previous Post Next Post