ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए अप्लाई करे- Ration Card Apply Online

ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए अप्लाई करे- Ration Card Apply Online
Source of image : Pixabay

Ration Card Apply Online- आपलोगों को पता है कि अब ज्यादातर काम घर बैठे ऑनलाइन हो रहे हैं। सरकार ने भी बहुत से जरुरी कार्ड बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है जिससे लोग आसानी से वह डॉक्यूमेंट बना सके और किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसी को देखते ही अब राज्य सरकार ने अपने अपने राज्य के लिए एक वेबसाइट की शुरुवात की है। इस वेबसाइट की मदद से अब आप अपने राशन कार्ड के लिए घर बैठे ही आराम से अप्लाई कर सकते हैं।

राशन कार्ड की जरुरत 

जिस तरह से हमलोगों को पेन कार्ड और आधार कार्ड की जरुरत होती है उसी तरह राशन कार्ड भी हमलोगों के लिए बहुत ही जरुरी डॉक्यूमेंट है। राशन कार्ड होने से हमलोगों को कम कीमत में राशन तो मिलता ही है इसके अलावा यह हमारे लिए पहचान पत्र के काम भी आता है। सरकार 1 जून से भारत में वन नेशन वन कार्ड नियम की शुरुवात करने जा रहा है। इस योजना के लागू होने के बाद देश का हर नागरिक जिसके पास राशन कार्ड है वह पुरे भारत में कही से भी अपना राशन ले सकता है। Ration Card Apply Online

राज्यों ने की वेबसाइट की शुरुवात- Ration Card Apply Online

अगर आपका राशन कार्ड अभी नहीं बना है और आप राशन कार्ड बनाने की सोच रहे हैं, तो सभी राज्य सरकार ने राशन कार्ड बनाने के लिए अपने अपने राज्यों के लिए वेबसाइट की शुरुवात की है। आप जिस राज्य में रहते हैं उस राज्य के वेबसाइट पर जाकर आपको अप्लाई करना है।   

राशन कार्ड के प्रकार- Ration Card Apply Online

आपलोगों को पता होगा कि हमारे देश भारत में मुख्य रूप से दो प्रकार का राशन कार्ड बनता है। पहला गरीब लोगों के लिए जिसकी आय बहुत कम है उनके लिए बीपीएल (BPL) राशन कार्ड और दूसरा जिनकी आय गरीबों से बहुत ज्यादा है उनके लिए नॉन बीपीएल (NON BPL) राशन कार्ड बनता है। आप अपनी आय के हिसाब से दोनों में किसी एक राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

अप्लाई कौन कर सकता है ?

राशन कार्ड अप्लाई करने के लिए किसी भी आदमी को भारत का नागरिक होना जरुरी है। इसके साथ ही उस आदमी का उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होना चाहिए। इसके अलावा उस आदमी के पास दुसरे किसी भी राज्य का राशन कार्ड नहीं होना चाहिए। अगर किसी का उम्र 18 साल से कम है तो उसका नाम उसके माँ-बाप के साथ राशन कार्ड में शामिल किया जाएगा। राशन कार्ड परिवार के मुखिया के नाम पर ही जारी किया जाएगा। इसके अलावा राशन कार्ड में जितने भी लोग शामिल हैं उन सबका परिवार के मुखिया से करीबी संबध होना चाहिये। इसके साथ ही राशन कार्ड में शामिल लोगों का नाम पहले से किसी भी राशन कार्ड में नहीं रहना चाहिए।

इसे भी पढ़े: जानिये बिटकॉइन क्या है ? और इसके क्या फायदे हैं ?

राशन कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करे ?

आपको सबसे पहले अपने राज्य के वेबसाइट पर जाना है और आपको अपना डॉक्यूमेंट जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, हेल्थ कार्ड, पासपोर्ट देना होगा। इसके लिए आपको 5 रुपये से लेकर 45 रुपये तक फ़ीस भी देने होंगे। इसके बाद जब आप का फॉर्म सबमिट हो जाएगा तो 30 दिन के अन्दर इस फॉर्म की जांच की जायेगी और सब कुछ सही होने पर 30 दिन के अंदर राशन कार्ड जारी हो जाएगा।
आप अपने राज्य के वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आप इस लिंक पर बिहार के लिए, उत्तर प्रदेश के लिए और महाराष्ट्र के लिए अप्लाई कर सकते हैं। Ration Card Apply Online

इसे भी पढ़े: सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के फायदे

0/post a comment

Previous Post Next Post