विराट कोहली के नाम है ये बड़े रिकॉर्ड - Virat Kohli IPL Record

विराट कोहली के नाम है ये बड़े रिकॉर्ड - Virat Kohli IPL Record
Source of image : IPLT20
Virat Kohli IPL Record- विराट कोहली के नाम से तो सभी लोग वाकिफ होंगे। मौजूदा समय में विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। इसके अलावा विराट कोहली का नाम सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पुरी दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार होता है। विराट कोहली का परफोर्मेंस क्रिकेट के सभी फोर्मेट में कमाल का रहा है। विराट कोहली ने वन डे, टेस्ट, टी20 के अलावा इण्डियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन से न सिर्फ अपनी टीम को कई जीत दिलाई है, बल्कि दर्शकों को अपनी और आकर्षित भी किया है। विराट कोहली ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट ही नहीं बल्कि इण्डियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी कई रिकार्ड्स अपने नाम किया है। एक मौके पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वासिम अकरम ने भी विराट कोहली कि बहुत तारीफ़ कि थी।

12 साल से खेल रहे हैं आरसीबी (RCB) कि तरफ से 

विराट कोहली एकलौते ऐसे खिलाड़ी है जो पिछले 12 साल से इण्डियन प्रीमियर लीग (IPL) में लगातार आरसीबी (RCB) कि तरफ से खेल रहे हैं। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसके अलावा इण्डियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे ज्यादा पैसे पाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली है। इसके अलावा और भी कई ऐसे रिकार्ड्स है जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। Virat Kohli IPL Record 

सिर्फ 22 साल में कि टीम कि कप्तानी- Virat Kohli IPL Record   

विराट कोहली ऐसे पहले खिलाड़ी है जिन्हें सिर्फ 22 साल कि उम्र में इण्डियन प्रीमियर लीग (IPL) में आरसीबी (RCB) टीम की कप्तानी करने का मौका मिला। इतने कम उम्र में अब तक किसी भी खिलाड़ी ने किसी भी टीम के लिए कप्तानी नहीं किया है। विराट कोहली को सन 2013 में आरसीबी (RCB) टीम की कप्तानी दीया गया थी। लेकिन इससे पहले भी विराट कोहली को दो बार सन 2011 और 2012 में डेनियल विटोरी के इंजर्ड होने के कारण आरसीबी (RCB) टीम की कप्तानी करने का मौका मिला था।

भारत के जमीन पर बनाए 5 हजार रन- Virat Kohli IPL Record 

विराट कोहली एकलौते ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने इण्डियन प्रीमियर लीग (IPL) में भारत के जमीन पर 5 हजार रन बनाए है। विराट कोहली ने अब तक इण्डियन प्रीमियर लीग (IPL) में 5 हजार 412 रन बनाये हैं, इसमें से 5 हजार 61 रन भारत में ही बने है। विराट कोहली ने इण्डियन प्रीमियर लीग (IPL) में 5 शतक और 36 अर्धशतक लगाए हैं, इसमें से 35 अर्धशतक भारत में लगाए गए हैं।

इसे भी पढ़े: भारत के विराट कोहली ने रचा इतिहास

इण्डियन प्रीमियर लीग (IPL) में पहले दो गेंद पर छक्का मारने का रिकॉर्ड   

विराट कोहली ने मैच कि पहले दो गेंद पर लगातार दो छक्का मारने का रिकॉर्ड बनाया है जो अब तक किसी भी बल्लेबाज ने नहीं बनाए हैं। विराट कोहली ने ये कारनामा सन 2019 में राजस्थान टीम के खिलाफ खेलते हुए वरुण एरोन कि गेंद पर किया था। आपको बतादें कि पुणे के साथ होने वाले एक मैच में सिर्फ विराट कोहली ने अपनी टीम के तरफ से 48 गेंद पर 55 रन बनाए बाकि सभी खिलाड़ी 10 रन से ज्यादा नहीं बना पाए थे। Virat Kohli IPL Record

इसे भी पढ़े: सुरेश रैना ने किया कमाल

देश और दुनिया की जरुरी ख़बरों के अलावा रोचक तथ्यों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज TTS NEWS को अभी लाइक और फॉलो करे। 

0/post a comment

Previous Post Next Post