गृह मंत्रालय ने प्रवासी मजदूरों लिए चलाई ट्रेन- Migrant labour news

गृह मंत्रालय ने प्रवासी मजदूरों लिए चलाई ट्रेन- Migrant labour news
Source of image : Pixabay

Migrant labour news- कोरोना वायरस के कारण इस समय सिर्फ भारत में ही नहीं पुरी दुनिया में लॉकडाउन लगा हुआ है। पुरी दुनिया में लोग कहीं ना कहीं फंसे है और अपने घर से दूर है। हमारे देश भारत में भी कोरोना वायरस के कारण जो लॉकडाउन लगा था इसमें बहुत से लोग अपने घर से दूर कहीं ना कही फंसे हुए हैं। फंसे हुए लोग लगातार सरकार से अपील कर रहे हैं कि किसी भी तरह से उनको अपने घर तक पहुँचाया जाए। फंसे हुए लोगों में  एक राज्य से दुसरे राज्य में घुमने जाने वाले पर्यटक, पढ़ने वाले छात्र के अलावा लाखों ऐसे प्रवासी मजदूर हैं जो एक राज्य से दुसरे राज्य में काम करने गए थे। फंसे हुए मजदूरों का कहना है कि उनके लिए सही से खाने और रहने का इंतजाम नहीं किया जा रहा है। बहुत से मजदूर ऐसे भी थे जिन्होंने अपने घर तक पहुँचने के लिए हजारों किलोमीटर का सफर पैदल ही किया।

मजदूर को घर भेजने कि अपील 

कोरोना वायरस के कारण लोग अलग अलग राज्यों में फंसे है। इसको देखते हुए अब राज्य सरकार ने भी केंद्र सरकार से एक स्पेशल ट्रेन चलाने कि अपील की है। स्पेशल ट्रेन के जरिये फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को उनके शहर तक पहुँचाया जाएगा। राज्य सरकार का कहना है कि मजदूरों कि संख्या बहुत ज्यादा है जिसके कारण इन लोगों के खाने का इंतजाम सही से नहीं हो पा रहा है। Migrant labour news 

गृह मंत्रालय ने दी ट्रेन चलाने कि अनुमति- Migrant labour news 

लाखों प्रवासी मजदूरों को उनके शहर तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों कि माने तो गृह मंत्रालय ने सभी जनरल मेनेजर को स्टेट के चीफ सेक्रेटरी से मिलकर ट्रेन को चलाने कि प्लानिंग करने के लिए कहा है। आपको बतादें कि ट्रेने कुछ शर्तों के साथ ही चलाई जायेगी। इन शर्तों में स्क्रीनिंग करना, सैनिटाइज करना, क्वारनटीन एवं सोशल डिस्टेंसिंग नियम का भी पालन करना है।

इसे भी पढ़े: यात्रा के लिए जरुरी Aarogya setu app

तेलंगाना सरकार के अपील पर चली ट्रेन- Migrant labour news 

तेलंगाना सरकार के अपील पर प्रवाशी मजदूरों को उनके शहरों तक पहुँचाने के लिए तेलंगाना के लिंगमपल्ली से झारखण्ड के हटिया जिले तक एक स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। इस ट्रेन में कुल 24 कोच है और इसमें तक़रीबन 1200 प्रवासी मजदूर है। यह ट्रेन लिंगमपल्ली से हटिया के लिए शुक्रवार को सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर चली है। आपको बतादें कि इस ट्रेन को ऊपर दी हुई सभी शर्तों को पुरा करने के बाद ही चलाया गया है।

ओड़िशा सरकार के अपील पर चलेगी ट्रेन 

ओड़िशा सरकार के अपील पर एक और स्पेशल ट्रेन केरल शहर के एर्नाकुलम से ओड़िशा के भुवनेश्वर तक चलाई जाएगी। इस ट्रेन के जरिये तक़रीबन 1000 प्रवासी मजदूरों को उनके शहरों तक पहुँचाया जाएगा।
आने वाले दिनों में इस तरह कि स्पेशल ट्रेन दुसरे भी राज्यों के लिए चलाई जा सकती है। Migrant labour news

इसे भी पढ़े: कोरोना वायरस से टेलीमेडिसन का चला ट्रेंड

0/post a comment

Previous Post Next Post