लॉकडाउन में सस्ता हुआ गैस सिलिंडर- Gas Cylinder Price

लॉकडाउन में सस्ता हुआ गैस सिलिंडर- Gas Cylinder Price
Source of image : Pixabay

Gas Cylinder Price- कोरोना वायरस के वजह से पुरी दुनिया में लॉकडाउन लगा हुआ है। भारत में लॉकडाउन लगे होने से सब काम बंद हुआ परा है। कारोबार बंद होने से लोगों के पास पैसों कि बहुत ज्यादा किल्लत हो गयी है। इसी परेशनी के बीच गैस सिलिंडर का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आयी है। खाना पकाने के लिए इस्तेमाल कि जाने वाली रसोई गैस को पिछले महीने के मुकाबले में बहुत ज्यदा सस्ता किया गया है। गैस सिलिंडर कि कीमत कि समीक्षा हर महीने तेल कम्पनियाँ करती है। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग टेक्स होने के कारण राज्यों में गैस सिलिंडर के दाम अलग अलग होते हैं। गैस सिलिंडर कि नई कीमतें 1 मई से लागू हुई है। नई कीमत कि जानकारी आईओसीएल (IOCL) द्वारा दी गयी है।

कितना सस्ता मिलेगा बिना सब्सिडी वाला सिलिंडर ?

आईओसीएल (IOCL) द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक 14.2 किलोग्राम के बिना सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर कि कीमत 162 रुपये 50 पैसे कम हुई है। यानि अप्रैल के महीने में दिल्ली में 744 रुपये में मिलने वाली गैस सिलिंडर का दाम अब मई से 581 रुपये 50 पैसे हो गयी है। कोलकाता में 774.50 रुपये में मिलने वाली गैस सिलिंडर का दाम अब मई से 584 रुपये 50 पैसे हो गयी है। चेन्नई में 774.50 रुपये में मिलने वाली गैस सिलिंडर का दाम अब मई से 584 रुपये 50 पैसे हो गयी है। मुंबई में 714.50 रुपये में मिलने वाली गैस सिलिंडर का दाम अब मई से 579 रुपये हो गयी है। Gas Cylinder Price 

19 किलोग्राम वाले सिलिंडर कि कीमत- Gas Cylinder Price  

1 मई से मिलने वाली 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर कि कीमत 256 रुपये कम हुई है। दिल्ली में पिछले महीने 1285 रुपये 50 पैसे में मिलने वाला गैस सिलेंडर अब 1029 रुपये 50 पैसे में मिलेगी। मुंबई में पिछले महीने 1234 रुपये 50 पैसे में मिलने वाला गैस सिलेंडर अब 978 रुपये में मिलेगी। कोलकाता में पिछले महीने 1348 रुपये 50 पैसे में मिलने वाला गैस सिलेंडर अब 1086 रुपये में मिलेगी। चेन्नई में पिछले महीने 1402 रुपये में मिलने वाला गैस सिलेंडर अब 1144 रुपये 50 पैसे में मिलेगी।

इसे भी पढ़े: कच्चे तेल कि कीमत हुई पानी से कम

महीने में 1 गैस सिलिंडर पर सब्सिडी मिलती है

इस समय सरकार प्रत्येक महीने में 14.2 किलोग्राम वाले 1 सिलिंडर पर सब्सिडी देती है। अगर ग्राहक को 1 से ज्यादा गैस सिलिंडर कि जरुरत हो तो उसे बाज़ार से खरीदना पड़ेगा।

15 दिन के अंतर पर ही कर पायेंगे बुकिंग- Gas Cylinder Price  

आपकी जानकारी के लिए बतादें कि अब अगर आप को गैस सिलिंडर बुक करना है तो 15 दिन के अंतर पर ही बुक कर पाएंगे। लॉकडाउन होने के बाद लोग गैस सिलिंडर कि बुकिंग ज्यादा करने लगे थे जिसके बाद इस नियम को लगाया गया था। Gas Cylinder Price

इसे भी पढ़े: गृह मंत्रालय ने प्रवासी मजदूरों लिए चलाई ट्रेन

0/post a comment

Previous Post Next Post