इरफ़ान ख़ान के बाद ऋषि कपूर का निधन- Rishi kapoor death

इरफ़ान ख़ान के बाद ऋषि कपूर का निधन- Rishi kapoor death
Source of image : File photo Twitter ANI

Rishi kapoor death - लगातार दो दिन में बॉलीवुड के दो बड़े अभिनेता इरफ़ान खान और ऋषि कपूर का निधन होने से लोग बहुत ही ज्यादा दुखी है। आपको बतादें कि बुधवार को इरफ़ान खान के मौत की खबर सामने आई थी जिसका सदमा लोगों में था। आज सुबह सुबह गुरुवार को ऋषि कपूर की निधन के खबर से लोगों में बहुत ज्यादा दुख का माहोल बना हुआ है। ऋषि कपूर लगभग दो सालों से leukemia बीमारी से लड़ रहे थे। बुधवार को ऋषि कपूर कि तबियत ज्यादा ख़राब हो गयी थी। इसके बाद उन्हें मुंबई में HN रिलायंस अस्पताल में एडमिट किया गया था। इसके बाद 67 वर्ष के उम्र में गुरुवार को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर उनकी मौत हो गयी।

सांस लेने में हो रही थी परेशानी 

ऋषि कपूर लगभग 1 साल तक न्यूयॉर्क में अपने बीमारी का इलाज करवाकर सितम्बर के महीने में भारत आये थे। ऋषि कपूर को सन 2018 में इस बात कि जानकारी हुई थी कि उन्हें कैंसर है। इसी बीमारी के कारण ऋषि कपूर को सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। Rishi kapoor death 

रणधीर कपूर ने दी मौत कि जानकारी- Rishi kapoor death  

रणधीर कपूर ने ऋषि कपूर कि तबियत ख़राब होने के बारे में बताया था। इसके बाद उन्होंने ऋषि कपूर के मौत कि खबर कि पुष्टि की। उनहोंने इस बात को भी कहा कि ऋषि कपूर कि अंतिम संस्कार मुम्बई के चन्दनवाड़ी शमशान घाट में किय जाएगा। इस समय देश में लॉकडाउन होने के कारण पुलिस कि तरफ से अपील कि गयी है कि अंतिम संकर में ज्यादा भीर इकठ्ठा ना किया जाए। ऋषि कपूर की मौत के खबर को सुनकर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने सरकार से शिफारिश कि है कि उन्हें दिल्ली से मुंबई जाने दिया जाए। ऋषि कपूर के घरवालों ने कहा कि ऋषि कपूर ने हँसते और हंसाते हुए इस दुनिया को अलविदा कहा।

ऋषि कपूर ने की ट्विट में अपील- Rishi kapoor death  

ऋषि कपूर ने दुनिया से जाने से पहले अपनी आखरी ट्विट में कोरोना वारियर्स पर होने वाले हमले को बुरा कहा और सभी लोगों को उनका सहयोग करे के साथ लोगों को मिल जुल कर रहने कि अपील की।

 इसे भी पढ़े: जिंदगी में बदलाव लाने वाली कहानी

ऋषि कपूर के फ़िल्मी कैरियर की शुरुवात

ऋषि कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कैरियर की शुरुवात बाल कलाकार के रूप में (मेरा नाम जोकर) फिल्म में किया था। इसके बाद ऋषि कपूर ने (बॉबी) फिल्म में लीड एक्टर के रूप में काम किया था। राज कपूर के द्वारा नीर्देषित इस फिल्म के कारण ऋषि कपूर को सन 1974 में बेस्ट एक्टर का फिम्फेयर अवार्ड मिला था। Rishi kapoor death

इसे भी पढ़े: सलमान ने गाया प्यार करोना

0/post a comment

Previous Post Next Post