Metro lite train- मेट्रो दिल्ली के लोगों कि एक अहम जरुरतहै जो लोग दिल्ली में रहते है या जो लोग दुसरे किसी जगह से दिल्ली में घुमने के लिए आते है उन लोगों के लिए मेट्रो एक बहुत ही अहम जरुरत बन गयी है। रोजाना ही लाखों लोग मेट्रो में सफ़र करते हैं, चाहे किसी को ऑफिस जाना हो या पढ़ने जाना हो या फिर किसी और काम से ही कहीं जाना हो लोग ज्यादातर दिल्ली में मेट्रो के सफ़र को ही पसंद करते हैं, और लोग बहुत ही जल्द मेट्रो कि मदद से अपने मंजिल पर पहुँच जाते हैं।
दिल्ली मेट्रो अपने यात्रियों को देगी तोहफा
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) बहुत जल्द ही अपने सभी यात्रियों को तोहफा देने कि तैय्यारी कर रही है। असल में दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) अब दिल्ली में 6 नहीं बल्कि 7 कोच वाली मेट्रो लाइट ट्रेन चलाने कि तैय्यारी कर रही है। जो आधे खर्च पर चलेगी यानी मौजूदा समय में मेट्रो में जो लागत लगता है उसमे तक़रीबन 50 फिसद कि कमी आ जायेगी। इस से यात्रियों को भी फायदा होगा और अब यात्री को भी कम किराया देना होगा। Metro lite train7 कोच वाली मेट्रो लाइट ट्रेन चलाने कि तैय्यारी- Metro lite train
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) बहुत जल्द ही मेट्रो लाइट ट्रेन चलाने कि तैय्यारी में लगी हुई है, और इसके लिए बहुत से प्रक्रिया पुरी भी हो चुकी है। अब दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) आने वाले कुछ ही दिनों में तक़रीबन 29 लाइट मेट्रो ट्रेन खरीदने वाली है। बताया जा रहा है कि 2 मेट्रो लाइट कोरीडोर्स में से एक कोरीडोर पर 7 कोच कि मेट्रो लाइट चलाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) ने टेंडर जारी कर दी है।मेट्रो लाइट ट्रेन विदेशों में पहले से चल रही है- Metro lite train
दुसरे देशों में बहुत ही पहले से मेट्रो लाइट ट्रेन चल रही है। विदेशों में मेट्रो लाइट ट्रेन में सिर्फ 3 ही कोच होते हैं, जबकि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) 7 कोच वाली मेट्रो लाइट ट्रेन चलाने कि तैय्यारी कर रही है।इसे भी पढ़े: Kia carnival (MPV) भारत में लॉन्च
7 कोच वाली मेट्रो लाइट ट्रेन कि जानकारी- Metro lite train
1. दिली मेट्रो कि दूसरे ट्रेनों के मुकाबले में मेट्रो लाइट ट्रेन पर तरिबन 50 प्रतिशत कम खर्च आएगा।2. 7 कोच वाली मेट्रो लाइट ट्रेन कि लम्बाई 45 मीटर होगी और चौड़ाई 2.65 मीटर होगी।
3. 7 कोच वाली मेट्रो लाइट ट्रेन के लिए बनायी गयी प्लेटफोर्म कि लम्बाई 50 मीटर होगी।
4. मेट्रो लाइट ट्रेन लगभग 60 किलो मीटर कि रफ़्तार से चलेगी।
5. मेट्रो लाइट ट्रेन का वजन लगभग 200 टन होगा।
6. मेट्रो लाइट ट्रेन में ओटोमेटिक दरवाजे होंगे।
7. मेट्रो लाइट ट्रेन में आपात स्थिति के लिए इमरजेंसी अलार्म बटन होगा। Metro lite train
8. मेट्रो लाइट ट्रेन में अनाउंसमेंट सिस्टम और आने वाली स्टेशनों कि जानकारी मौजूदा ट्रेन कि तरह ही होगा।
इसे भी पढ़े : Xiaomi प्रोडक्ट खरीदने से पहले जानें

Post a Comment