पेट के कीड़ों को ख़त्म करने के घरेलु उपाय- Pet ke kide

पेट के कीड़ों को ख़त्म करने के घरेलु उपाय- Pet ke kide
Source of image : Pixabay

Pet ke kide- पेट में दर्द होने का एक कारण पेट का कीड़ा है। आमतौर पर बच्चों के पेट में कीड़ा होने कि परेशानी बहुत ज्यादा होती है, लेकिन यह बच्चों के साथ बड़ों में भी हो जाता है। पेट में कीड़ा के होने के कारण पेट में समय समय पर दर्द होता ही रहता है। अगर पेट में होने वाली कीड़े कि समस्या का इलाज सही समय पर नहीं किया गया तो यह हमारे पेट में मौजूद आँतों को भी ख़राब करने के साथ साथ और भी कई परेशानियों को पैदा कर सकता है।

पेट में कीड़ा बनने के मुख्य कारण

हमारे पेट में कीड़ा के बनने के कई कारण है जैसे कि हम बाहर में कुछ भी खा लेते हैं, और कई तरह के कीटाणु हमारे पेट में आ जाते हैं। इसके अलावा गन्दा पानी पीने से, चोट या घाव पर मखियों के बैठने से, खट्टी और मीठी चीजों को बहुत ज्यादा खाने से, और बच्चों के पेट में कीड़ा होने का एक कारण यह भी है कि बच्चे ज्यादातर मिटटी में ही खेलते हैं। Pet ke kide

पेट में कीड़ा होने के लक्षण- Pet ke kide

पेट में कीड़ा होने के कई लक्षण है जैसे वजन का कम होना, हर समय हल्का बुखार रहना, मुंह से बदबू आना, जीभ का सफ़ेद होना, आँखों का लाल हो जाना, पेट में समय समय पर दर्द होना, उलटी आना, सोने के समय दांतों का बजना, दस्त बार बार आना और दस्त के समय खून आना।

पेट के कीड़े को ख़त्म करने के घरेलु उपाय- Pet ke kide

पेट में कीड़ा होने कि परेशानी का इलाज अगर सही समय पर नहीं किया गया तो यह समारे शरीर में और भी कई तरह कि बिमारी को पैदा कर सकता है। इसलिए हम आपको कुछ घरेलु उपाय बता रहे हैं जिससे आप बहुत ही आसानी के साथ पेट में होने वाले कीड़ा कि परेशानी को दूर कर सकते हैं।

लहसुन से करे इलाज

लहसुन को खाने से पेट के कीड़े ख़त्म हो जाते है लहसुन के रस को दूध में मिलाकर बच्चों को पिलाने से कुछ ही दिनों में बच्चों के पेट से कीड़ा बाहर निकल जायेंगे।

अजवाइन से करे इलाज- Pet ke kide

पेट के कीड़ा को बाहर निकालने के लिए अजवाइन के चूर्ण को छाछ में या काला नमक में मिलाकर पीना चाहिए इससे बहुत ही आसानी के साथ पेट के कीड़े बाहर निकल जाते हैं।

नीम के पत्तों से करे इलाज

पेट के कीड़े को ख़त्म करके बाहर निकालने के लिए नीम कि पत्तियां एक बहुत ही अच्छा घरेलु उपाय है, और इसके लिए आपको पैसे भी खर्च नहीं करना पड़ता है। आप नीम के पत्तों को पीस लें और उसके रस में शहद मिलाकर पियें। इससे बहुत ही आसानी से आपके पेट में होने वाले कीड़े ख़त्म हो जायेंगे।


जरुरी सुचना
बहुत से लोगों का इस्तेमाल किया हुआ तजुर्बा है कि इन घरेलु उपाय को अपनाकर आप बहुत ही आसानी के साथ कुछ ही दिनों में अपने पेट में होने वाले कीड़े से छुटकारा पा सकते हैं, लेकिन इसके साथ ही आपको डॉक्टर से सलाह जरुर लेना चाहिए और डॉक्टर के सलाह से ही किसी भी घरेलु उपाय  का इस्तेमाल करना चाहिए। Pet ke kide

1/post a comment

Post a Comment

Previous Post Next Post