सांप के बारे में 15 रोचक बातें- Amazing facts about snake

सांप के बारे में 15 रोचक बातें- Amazing facts about snake
Source of image : Pixabay

Amazing facts about snake- सांप कि गिनती एक बहुत ही खतरनाक और जहरीले प्राणी में होता है। सांप में बहुत प्रकार कि प्रजाती पायी जाती है। कुछ सांप बहुत ही छोटे होते है, तो किसी प्रजाति के सांप कि लम्बाई बहुत ज्यादा होती है। किसी प्रजाति के सांप में कम जहर होता है, तो किसी प्रजाति के सांप बहुत ज्यादा जहरीला होता है। आपने साँपों के बारे में तो बहुत कुछ किस्सों और कहानियों में सुना ही होगा लेकिन आज हम आपको सांप के बारे में कुछ ऐसी बातों को बताने वाले हैं जिसे शायद आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। 

आइये जानते हैं सांप के बारे में कुछ रोचक बातों को- Amazing facts about snake

1. आइस्लैण्ड, न्यूज़ीलैण्ड और अन्टार्क्टिका इन तीन देशों में सांप नहीं पाया जाता है।
2. पुरी दुनिया में लगभग 2500 से ज्यादा साँपों के प्रजाति पायी जाती है, जिसमे तक़रीबन 15 प्रतिशत से ज्यादा सांप जहरीली होती है। Amazing facts about snake
3. भारत में साँपों कि तक़रीबन 300 प्रजातियाँ पायी जाती है।
4. पुरी दुनिया में हर साल तक़रीबन 1 लाख लोग साँपों के काटने से मरते हैं।
5. सबसे लम्बा सांप पाइथन रेटीकुलटेस है जिसकी लम्बाई तक़रीबन 30 फिट तक होती है।
6. एक रिपोर्ट के मुताबिक़ सांप अपने से भी बहुत ज्यादा बड़े जानवर को आसानी से निगल सकता है। सांप किसी भी चीज को चबाता नहीं है बल्कि सीधे ही निगल जाता है। सांप अपने से छोटे सांपो को खाने के अलावा चूहा, छिपकली, और मेढक को भी खाता है। 
7. पानी में रहने वाले सांप कि एक विशेषता यह भी है कि वह अपने स्किन से भी सांस ले सकता है, जिससे सांप को पानी में शिकार करने में आसानी होती है।
8. सांप अपने नाक से नहीं बल्कि अपनी जीभ से सूंघते है।
9. सांप हर साल में कम से कम तीन बार अपने शरीर के चमड़े को निकालते हैं। Amazing facts about snake
10. दक्षिण अफ्रीका में सिंग वाले सांप पाए जाते हैं जिसका नाम होर्नड वाइपर है। इसके सर पर दो सिंग होता है जिसके कारण इसे सिंग वाला वाइपर सांप भी कहते हैं।


11. आप लोगों ने फिल्मो में अक्सर देखा होगा कि बीन कि आवाज सुनकर सांप आ जाता है. लेकीन ऐसा नहीं है सांप कोई भी आवाज सुन ही नहीं सकता है, क्यूंकि सांप बहरे होते हैं। लेकिन सांप अपने जबड़े के निचले हिस्से को जमींन में लगाकर हलके से हलके हलचल को भी महसूस कर सकता है।
12. साँपों में सबसे ज्यादा वजनी सांप हरा एनाकोंडा होता है, जिसका वजन तक़रीबन 550 तक हो सकता है।
13. किंग कोबरा एक बहुत ही ज्यादा जहरीला सांप होता है। इस सांप के जहर के सिर्फ 7 मिली लीटर जहर से ही लगभग 20 आदमी मर सकते हैं। 
14. अफ्रीका में सांप कि एक बहुत ही ज्यादा जहरीली प्रजाति पायी जाती है, जिसका नाम ब्लैक माम्बा है इस सांप के काटने से लोगों के बचने कि उम्मीद सिर्फ 5 प्रतिशत ही होती है।
15. साँपों में पायी जाने वाली बहुत सी प्रजाति ऐसी भी है जो बहुत बहुत दिनों तक बिना खाए भूखा ही रह सकता है। Amazing facts about snake

0/post a comment

Previous Post Next Post